वामिका कोली बर्थडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

5 साल की हुईं वामिका कोहली, बेटी को लेकर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बातें

Vamika Kohli Birthday: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 5 साल की हो गई हैं। इस मौके पर जानिए वो खास पल, जब कपल ने पेरेंटिंग और बेटी को लेकर खुलकर बातें कीं।

स्नेहा मौर्या

Anushka Sharma And Virat Kohli Daughter 5th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली की बेटी वामिका आज 5 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर एक बार फिर कपल की पेरेंटिंग और उनकी सोच चर्चा में है। अनुष्का और विराट हमेशा वामिका की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखते आए हैं। उन्होंने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इंटरव्यू और इवेंट्स में पैरेंटहुड से जुड़े अपने अनुभव जरूर साझा किए हैं।

मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वामिका के आने के बाद उनकी भावनाएं और भी गहरी हो गई हैं। प्यार, कृतज्ञता और अपनापन पहले भी था, लेकिन बेटी ने इन सबको एक नई गहराई दी। अनुष्का के मुताबिक, मां बनने के बाद कभी हंसी तो कभी आंसू, कभी चिंता तो कभी सुकून ये सारे एहसास कुछ ही पलों में महसूस होते हैं। भले ही नींद पूरी न हो, लेकिन दिल खुशियों से भरा रहता है।

अनुष्का शर्मा ने पैरेंटहुड से जुड़ा शेयर किया अनुभव

अनुष्का ने यह भी बताया कि वामिका को अपनी मां को हंसाना बेहद पसंद है। छोटी उम्र में ही वह मजेदार हरकतें करती है और जैसे ही अनुष्का मुस्कुराती हैं, वामिका वही हरकत दोहराकर खुश हो जाती है। अनुष्का के लिए ये छोटे-छोटे पल सबसे कीमती हैं, जो उन्हें भावुक कर देते हैं।

कम उम्र में ही वामिका कोली में आत्मविश्वास और मजबूत इरादे नजर आने लगे हैं। अनुष्का के अनुसार, वामिका बेहद डिटरमाइंड है। अगर वह किसी चीज़ को करने का मन बना लेती है, तो उसे पूरा करने की कोशिश जरूर करती है। अनुष्का मानती हैं कि मां के तौर पर उनका काम बेटी को सही दिशा देना है, न कि उस पर जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना। साथ ही, वह चाहती हैं कि वामिका के अंदर दया, संवेदनशीलता और इंसानियत जैसे मूल्य हमेशा बने रहें।

वामिका को लेकर कही ये बात

पेरेंटिंग को लेकर अनुष्का शर्मा का मानना है कि बच्चे सीख से ज्यादा उदाहरण से सीखते हैं। इसलिए वह उपदेश देने के बजाय अपने व्यवहार पर ध्यान देती हैं जैसे दूसरों के प्रति सम्मान, आभार और दयालुता। उनका कहना है कि बच्चे माता-पिता को देखकर वही आदतें अपनाते हैं।

वहीं, वामिका नाम का भी एक खास मतलब है। विराट कोहली ने बताया था कि वामिका देवी दुर्गा का एक नाम है, जो शक्ति और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। कपल की यही कामना है कि उनकी बेटी के जीवन में ये गुण हमेशा साथ रहें।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च