वध 2 का ट्रेलर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Vadh 2 Trailer: ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में मचेगा ‘वध 2’ का धमाल, ट्रेलर से उठेगा सस्पेंस का पर्दा

Neena Gupta New Film: वध 2 का ट्रेलर सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 के साथ दिखाया जाएगा, जबकि डिजिटल रिलीज 27 जनवरी को होगी। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर यह स्पिरिचुअल सीक्वल 6 फरवरी 2026 को रिलीज होगा।

सोनाली झा

Vadh 2 Trailer Release Date: स्पिरिचुअल सीक्वल्स की लिस्ट में शामिल ‘वध 2’ उन फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सालों पहले रिलीज़ हुई ‘वध’ ने अपनी सशक्त कहानी, इमोशनल गहराई और दमदार परफॉर्मेंस के चलते दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों का दिल जीत लिया था। अब इसका स्पिरिचुअल सीक्वल कहानी और इंटेंसिटी को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ‘वध 2’ का ट्रेलर बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ दिखाया जाएगा। यानी जो दर्शक सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ देखने जाएंगे, उन्हें उसी के साथ ‘वध 2’ की पहली झलक भी देखने को मिलेगी। यह फैसला मेकर्स ने खास तौर पर इसलिए लिया है ताकि ट्रेलर का असर बड़े स्क्रीन पर पूरी तरह से दर्शकों तक पहुंचे। इसके अलावा, जो दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए भी अच्छी खबर है। ‘वध 2’ का ट्रेलर 27 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा, जिससे फैंस इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।

वध 2 के स्टार कास्ट

जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखी और निर्देशित ‘वध 2’ में एक बिल्कुल नई कहानी देखने को मिलेगी, लेकिन इसके साथ ही फिल्म में वही भावनात्मक और दार्शनिक गहराई बरकरार रहेगी, जो पहली फिल्म की पहचान थी। खास बात यह है कि इस बार भी दिग्गज कलाकार नए किरदारों में नजर आएंगे और अपनी दमदार अदाकारी से कहानी को मजबूती देंगे। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को पहले से ही खास बना रही है।

वध 2 को इंटरनेशनल लेवल पर मिली सराहना

यह फिल्म लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसे लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। ‘वध 2’ पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर सराहना बटोर चुकी है। फिल्म का 56वें IFFI 2025 में गाला प्रीमियर हुआ था, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। हाउसफुल स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों की तालियों ने यह साफ कर दिया कि फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस लोगों को गहराई से छूने वाली है। ‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, और माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित और प्रभावशाली फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी