उत्कर्ष शर्मा ने की फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन की शुरुआत 
मनोरंजन

भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर उत्कर्ष शर्मा ने की फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन की शुरुआत

बॉलीवुड एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने पॉपुलर फिल्म गदर और इसके सीक्वल गदर 2 में जीते का किरदार निभाया था। उत्कर्ष शर्मा ने अपनी नई फिल्म वनवास का प्रमोशन पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू की है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने पॉपुलर फिल्म गदर और इसके सीक्वल गदर 2 में जीते का किरदार निभाया था। उत्कर्ष शर्मा ने अपनी नई फिल्म वनवास का प्रमोशन पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू की है। उत्कर्ष शर्मा ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया, जो फिल्म के प्रमोशन के लिए बेहद शुभ है।वनवास, जिसमें उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर हैं, इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

उत्कर्ष की मंदिर यात्रा फिल्म की सांस्कृतिक महत्वता को दर्शाती है और यह भी दिखाती है कि वह अपने करियर के नए अध्याय में परंपरा और विश्वास को कितना महत्व दे रहे हैं। अपनी पुरी यात्रा के बाद, उत्कर्ष अब भुवनेश्वर के KIIT और KIIS यूनिवर्सिटी में छात्रों से मिलने और फिल्म का प्रमोशन शुरू करने जा रहे हैं। ये इवेंट फ़िल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजित किए गए पहले इवेंट्स में से होने वाला है।

वनवास के प्रमोशन में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं का संगम एक अनोखा और आकर्षक कैंपेन पेश करता है। फैंस उत्कर्ष शर्मा को नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं। यह दोनो एक्टर्स इस बार एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो देशभर के दर्शकों से जुड़ने का मौका देगी। फिल्म वनवास, जो पहले ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा चुकी है, उत्कर्ष के लिए एक अहम मोड़ है, क्योंकि वह भारतीय सिनेमा में एक युवा सितारे के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।

उत्कर्ष शर्मा ने युवा और जमीनी स्तर के फैंस के साथ कनेक्ट करने के लिए मशहूर उत्कर्ष अब एक प्रमोशनल टूर पर जाने वाले हैं, जो उन्हें अपने फैंस के और करीब लाएगा। वनवास के प्रमोशन के लिए उत्कर्ष भुवनेश्वर में लोगों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। उनके गाने और फिल्मी किरदार हमेशा से जमीनी स्तर के दर्शकों को अपनी ओर खींचते रहे हैं, जिससे आज वह बॉलीवुड में एक रिलेटेवल फिगर बन गए हैं।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG