उस्ताद भगत सिंह की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ustaad Bhagat Singh Collection: मंडे टेस्ट में धराशायी हुई पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह, जानें फिल्म की कमाई

Ustaad Bhagat Singh बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट झेल रही है। फिल्म ने पांचवें दिन बेहद कम कमाई की और कुल कलेक्शन 62 करोड़ के आसपास रहा। धुरंधर 2 के तूफान के बीच फिल्म फ्लॉप की ओर बढ़ती दिख रही है।

सोनाली झा

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5: सिनेमाघरों में 19 मार्च को दो बड़ी फिल्मों का क्लैश हुआ, जिसमें धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह शामिल है। जहां रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए, वहीं पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना की फिल्म को शुरुआती बढ़त के बाद बड़ा झटका लगा है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी, जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई गिरकर 9 करोड़ पर आ गई। तीसरे और चौथे दिन भी कलेक्शन में कोई खास सुधार नहीं हुआ और फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती चली गई। पांचवें दिन यानी सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 1.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह कुल पांच दिनों में फिल्म की कमाई करीब 62 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है। वीकडेज में इस तरह की गिरावट ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'उस्ताद भगत सिंह' के लिए अब अपनी लागत निकालना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

तेलुगु मार्केट में भी पिछड़ी फिल्म

दूसरी ओर 'धुरंधर 2' पांच दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा साफ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि तेलुगु भाषी क्षेत्रों में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ को कड़ी टक्कर मिल रही है। ‘धुरंधर 2’ ने वहां भी बेहतर प्रदर्शन किया है, जो पवन कल्याण की फिल्म के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

फ्लॉप का खतरा मंडराया

हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीलीला और राशि खन्ना जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, आर पार्थिबन, गौतमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो पाई। लगातार गिरती कमाई को देखते हुए अब ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। अगर आने वाले दिनों में कलेक्शन में सुधार नहीं हुआ, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी असफलता साबित हो सकती है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर