उर्वशी रौतेला  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

AI कंपनी पर भड़की उर्वशी रौतेला, बिना परमिशन फोटोज इस्तेमाल करने पर ठोका 7000 करोड़ का हर्जाना

Team Urvashi Rautela ने लॉस एंजिल्स की एक एआई कंपनी पर एक्ट्रेस के नाम और फोटोज का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मामले में 7000 करोड़ रुपये के हर्जाने का आकलन किया जा रहा है।

अपूर्वा नायक

Urvashi Rautela AI Case: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जहां एक ओर कई लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, तो वहीं कई लोगों के लिए ये अभिशाप भी साबित हो रहा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर एआई के गलत उपयोग की शिकायतें आती रहती है।

कई बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टर-एक्ट्रेस की गलत एआई इमेज का गलत इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को लेकर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें बिना परमिशन के उनके फोटोज इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है।

7000 करोड़ का हर्जाना

इसी कड़ी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम ने लॉस एंजिल्स की एक एआई कंपनी पर उनकी पहचान और कंटेंट का कथित तौर पर बिना परमिशन इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उर्वशी की टीम का कहना है कि कंपनी ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के नाम, तस्वीरों और वीडियो का यूज किया और अब इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाया जा रहा है। मामले में हर्जाने की रकम का आकलन फिलहाल 7,000 करोड़ किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी का नाम सार्वजनिक बयान में नहीं बताया गया है।

उर्वशी की टीम का बयान

उर्वशी की टीम ने मीडिया से बातचीत करते समय बताया कि उनके बिजनेस ने कथित तौर पर उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू हासिल की है। हम उचित कानूनी तरीका अपना रहे हैं, जिसमें लॉस एंजिल्स स्थित कंपनी के खिलाफ 7,000 करोड़ रुपए के हर्जाने का आकलन भी शामिल है। अपनी एआई कंपनी बनाइए, अपना ब्रांड बनाइए, लेकिन जब तक आपके पास परमिशन न हो, अपने बिजनेस में उर्वशी के नाम का इस्तेमाल न करें।

डीपफेक कंटेट को लेकर बढ़ी चिंता

उर्वशी का यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है, जब फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एआई से बने फेक वीडियो, आवाज की नकल और डीपफेक कंटेंट को लेकर चिंता बढ़ रही है। हाल ही में सलमान खान ने भी बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में एआई के गलत इस्तेमाल पर बात की थी। उन्होंने बताया कि एआई की मदद से लोगों की आवाज और वीडियो को इस तरह बदला जा सकता है कि ऐसा लगे जैसे उन्होंने वास्तव में कुछ कहा या किया है, जबकि वह असल में हुआ ही नहीं।

सलमान ने उठाया था मुद्दा

सलमान ने कहा था कि किसी ने आपकी एआई वॉयस लेकर डब करके किसी को गाली बक दी। आप जानते हैं वे क्या कर रहे हैं? एआई वीडियो बना रहे हैं। बहुत सारे लोगों के। और मैं भी एआई वीडियो में हूं। उन्होंने एआई की तेजी से बढ़ती क्षमता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह काफी गंभीर मामला है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम