Photo - Instagram 
मनोरंजन

उर्फी जावेद की मुश्किलें बढ़ने के आसार, अंबोली थाने में होगी आज पूछताछ

अनाया.शर्मा

मुंबई : सोशल मीडिया की सेंसेशन (Social Media Sensation) उर्फी जावेद (Urfi Javed) की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ और एक्ट्रेस उर्फी जावेद के बीच का विवाद चरम पर पहुंच गया है। उर्फी अपने अतरंगी फैशन सेंस (Fashion) के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कई लोगों को उनके फैशन सेंस से ऐतराज भी है। जिनमें से एक भाजपा महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ भी हैं। चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसपर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 14 जनवरी को उर्फी जावेद से पूछताछ करने के लिए उन्हें अंबोली पुलिस थाने में पेश होने का नोटिस भेजा है। उर्फी की जांच के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक शैला कोराडे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि चित्रा वाघ ने उर्फी के अतरंगी कपड़े पहनकर खुले में घूमने से मना किया था और उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी थी। उन्होंने लोगों को उकसाया था कि जहां भी उर्फी जावेद दिखे उन्हें थप्पड़ मारा जाए। चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए मुंबई पुलिस को एक शिकायत लिखकर भेजी थी। जिसके बाद अब देखा जा रहा है कि मुंबई पुलिस उर्फी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कदम उठा चुकी है। वहीं उर्फी के वकीलों ने अब चित्रा वाघ के खिलाफ उर्फी जावेद को डराने-धमकाने और आपराधिक धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।

चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के कपड़ों की आलोचना की थी। उन्होंने उर्फी को चेतावनी दी थी कि जहां भी उर्फी मिले उसे मार डालो। इतना ही नहीं चित्रा वाघ ने मुंबई पुलिस से उर्फी के अजीबोंगरीब फैशन सेंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और अतरंगी कपड़े पहनकर सड़कों पर घूम रहे उर्फी जावेद के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की थी। उसी के तहत पुलिस के द्वारा उर्फी को जांच नोटिस भेजा गया है। इससे पता चलता है कि उर्फी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी