उर्फी जावेद (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

उर्फी जावेद ने पहन लिया केक वाला ड्रेस, जमकर हो रही हैं ट्रोल, यूजर्स बोले- अरे भाई, ये क्या खा रही है...

Urfi Javed Trolled: उर्फी जावेद ने एक इवेंट में केक से बनी ड्रेस पहनकर सबको चौंका दिया। उन्होंने खुद केक काटा और मेहमानों को खिलाया। सोशल मीडिया पर यह लुक वायरल हो गया और ट्रोलिंग शुरू हो गई।

सोनाली झा

Urfi Javed Cake Dress: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित और बोल्ड अदाकारा उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। अजीबो-गरीब आउटफिट्स के लिए मशहूर उर्फी इस बार केक से बनी ड्रेस पहनकर एक इवेंट में पहुंच गईं। उनका यह अंदाज देखते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

हाल ही में आयोजित एक पार्टी में उर्फी जावेद डार्क चॉकलेट केक से बनी ड्रेस पहनकर पहुंचीं। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह सिर्फ केक जैसी दिखने वाली कोई आर्टिफिशियल ड्रेस है, लेकिन कुछ ही देर बाद उर्फी ने सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने आउटफिट से ही चाकू निकालकर केक काटा और उसे खाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद लोगों को भी केक खिलाया। यह नजारा देख मीडिया और मेहमान दोनों हैरान रह गए।

यूजर्स का रिएक्शन

उर्फी का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जहां कुछ लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट किया कि अरे भाई इस केक को मत खा, इसे गैस की बीमारी है। दूसरे ने लिखा कि आज बर्थडे मेरा है और केक उर्फी के पास है। वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि लोग इस तरह का केक कैसे खा सकते हैं।

निया शर्मा के साथ खिंचवाईं तस्वीरें

इस इवेंट में उर्फी जावेद को टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का साथ भी मिला। स्काई ब्लू आउटफिट में निया भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और इवेंट में जमकर मस्ती की। हालांकि सारी लाइमलाइट उर्फी के केक वाले आउटफिट ने ही लूट ली। गौरतलब है कि उर्फी जावेद को ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

लाइमलाइट में बने रहती हैं उर्फी जावे

उर्फी जावेद पहले भी कई बार अपने अनोखे फैशन एक्सपेरिमेंट्स की वजह से विवादों में रही हैं। बावजूद इसके, वह अपने स्टाइल और क्रिएटिविटी के साथ लगातार नए-नए प्रयोग करती रहती हैं। फिलहाल, केक ड्रेस वाला यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोग इसे फैशन का अनोखा नमूना बता रहे हैं, वहीं कई इसे ओवर द टॉप एक्सपेरिमेंट मान रहे हैं। लेकिन एक बात तय है कि उर्फी जावेद को लाइमलाइट में बने रहना बखूबी आता है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर