प्रेम की सुमन बनने वाली थी ये एक्ट्रेस 
मनोरंजन

सलमान से लंबी होने की वजह से इस एक्ट्रेस को 'मैंने प्यार किया' के लिए किया गया था रिजेक्ट

उपासना सिंह भाग्यश्री की जगह सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में सुमन का किरदार निभाती, पहले उनको ही इस रोल के लिए चुना गया था। बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अनिल सिंह

मुंबई: 1989 में आई सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से भाग्यश्री ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुमन के किरदार के लिए पहले उपासना सिंह को सिलेक्ट किया गया था। बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। खुद उपासना सिंह ने यह दिलचस्प किस्सा सुनाया है। आइए जानते हैं उपासना सिंह को उस किरदार के लिए रिजेक्ट क्यों किया गया।

उपासना सिंह ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'मैंने प्यार किया' फिल्म में सुमन के किरदार के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था और उपासना को उस रोल के लिए सिलेक्ट भी कर लिया गया था। लेकिन सूरज बड़जात्या ने उनसे कहा कि कल फिर आना मेरे पिता से मिलना। मेरी तरफ से सब ओके है। अगले दिन जब उपासना सिंह उनके पिता से मिलने पहुंची। तो पिता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया और तब यह रोल भाग्यश्री की झोली में गया। उपासना ने यह कहा कि मुझे रिजेक्ट किया गया। लेकिन मुझे बताया नहीं गया। वह लोग काफी स्वीट लोग हैं। वह किसी को रिजेक्ट करते हैं तो बताते नहीं है, बस दोबारा कॉल नहीं करते।

उपासना में आगे कहा कि कई साल बाद उन्होंने फिर राजश्री प्रोडक्शन के लिए फिल्म में 'प्रेम की दीवानी हूं' में काम किया तब सूरज बड़जात्या ने पूरी कास्ट के सामने यह बताया था कि सुमन किरदार के लिए उपासना फर्स्ट चॉइस थी। यह बात सुनकर करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और रितिक रोशन हैरान रह गए। उपासना सिंह ने आगे बताया कि फिल्म से रिजेक्ट किया जाने का उन्हें जो कारण बताया गया था, वह यह था कि सूरज के पिता सलमान के लिए जिस लड़की की तलाश कर रहे थे, वह उन्हें सलमान खान से छोटी चाहिए थी और मैं हाइट में सलमान खान से बड़ी थी। आपको बता दें कि सलमान खान की हाइट 5 फुट 6 इंच है और उपासना सिंह की हाइट भी 5 फुट 6 इंच है ऐसे में दोनों की हाइट लगभग समान है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा