रणवीर सिंह का खूंखार लुक हुआ वायरल, धुरंधर फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का पहला लुक लीक हुआ है। जिसमें उनके बड़े बाल और लंबी दाढ़ी दिखाई दे रही है। उनके इस लुक की तुलना एनिमल के रणबीर और पद्मावत के उन्हीं के किरदार खिलजी से की जा रही है।
Ranveer Singh New Look Leak from the set of Dhurandhar Film
धुरंधर फिल्म के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का वीडियो
Updated on

मुंबई: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर से उनका खूंखार लुक वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर लीक हुए वीडियो में उन्हें एकदम नए लुक में देखा जा सकता है। उनके इस लुक की तुलना एनिमल के रणबीर कपूर से की जा रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को देखकर लोगों को पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी की भी याद आ गई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह खूंखार अंदाज में नजर आएंगे, जो अभी से ही फैंस का दिल जीत रहा है।

धुरंधर फिल्म के शूटिंग सेट से लीक हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह ने लंबा कुर्ता पहना हुए हैं, उनके लंबे बाल हैं और बढ़ी हुई दाढ़ी नजर आ रही है। उनके हाथ में सिगरेट है और वह पूरी तरह से अपने किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक गांव का सेटअप दिख रहा है। जहां रणवीर सिंह अपनी गैंग के साथ हैं और वह एक बच्ची के किडनैप वाला सीन फिल्मा रहे हैं। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में इसके बारे में कोई दावा किया जाना अभी सही नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के इस नए लुक को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और वह यह कह रहे हैं कि वह रणवीर सिंह को इस नए लुक में देखने के लिए बेताब हैं और वह इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने फिल्म को लेकर अपने बेताबी जाहिर की है। खुद रणवीर सिंह ने धुरंधर फिल्म की घोषणा 2024 में की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना और माधवन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com