फिल्म 'उड़ता तीर' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कॉमेडी से भरपूर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' में कन्फ्यूजन और एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज

Udta Teer Release: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जो दर्शकों को एक अनोखी जासूसी दुनिया की सैर कराती है।

यति सिंह

Highlights

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

  • फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी याददाश्त खोने के बाद घटनाएं नया मोड़ लेती हैं।

  • नवभारत लाइव आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' को 3.5 स्टार्स देता है।

Udta Teer Movie Review: हर कॉमेडी फिल्म में कोई बड़ा मैसेज या इमोशनल ट्विस्ट हो, ये जरूरी तो नहीं! कभी-कभी बस मजेदार कहानी, धांसू डायलॉग्स और ऐसे किरदार चाहिए होते हैं, जो एक के बाद एक पंगे में फंसते चले जाएं। उड़ता तीर कुछ ऐसा ही एंटरटेनमेंट लेकर आई है, जहां पहचान का गड़बड़झाला पर्दे पर हंसी का फुल डोज बन जाता है। नवभारत लाइव इस फिल्म को 3.5 स्टार्स देता है और इसकी वजह जानने के लिए पढ़ें फिल्म का ये रिव्यू।

कहानी में ऐसा कन्फ्यूजन कि पूछो मत!

फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की है, जिसकी भारत में एक हादसे के बाद याददाश्त चली जाती है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि उसे लगने लगता है कि वो भारतीय काउंटर-इंटेलिजेंस ऑफिसर है! बस फिर क्या, शुरू हो जाता है गलतफहमियों, मजेदार बातचीत और ऐसी सिचुएशंस का सिलसिला, जहां हर अगला मोड़ पहले से ज्यादा मजेदार नजर आता है। कहानी का यही अजीबोगरीब अंदाज फिल्म को दिलचस्प बनाए रखता है।

आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग

आयुष्मान खुराना अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और चिर-परिचित अंदाज से फिल्म में जान डाल देते हैं। सारा अली खान भी अपनी एनर्जी से कहानी में रंग भरती हैं। वहीं, दिवंगत मुकुल देव अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। राम कपूर, राहुल बोस और गुलशन ग्रोवर भी अपने-अपने अंदाज में कॉमेडी के इस तड़के को और चटपटा बनाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ करनी होगी, जो सही मौके पर पंचलाइन का मजा दोगुना कर देता है।

क्या फिल्म हंसाने में कामयाब होती है?

बिल्कुल! हालांकि, सेकंड हाफ में फिल्म थोड़ी खिंचती हुई लगती है। अगर एडिटिंग थोड़ी और क्रिस्प होती, तो कॉमेडी का फ्लो और बेहतर हो सकता था। लेकिन मजेदार डायलॉग्स, कलाकारों की परफॉर्मेंस और कॉमेडी के अलग-अलग रंग इस कमी को काफी हद तक संभाल लेते हैं।

अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जहां दिमाग को थोड़ा आराम देकर बस हंसने का मन हो, तो फिल्म उड़ता तीर एक अच्छा ऑप्शन है। फिल्म पूरी तरह परफेक्ट भले न हो, लेकिन इसकी मस्तीभरी परफॉर्मेंस और हल्का-फुल्का ह्यूमर आपका मनोरंजन करने में कामयाब रहता है। कुल मिलाकर, सिनेमाई कन्फ्यूजन के इस चक्कर में हंसी का अच्छा-खासा धमाका है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर