मनोज बाजपेयी से कीर्ति सुरेश तक... आज ओटीटी पर आज दस्तक देंगी ये नई फिल्में और सीरीज
OTT Releases Today: दशहरा पर्व के फौरन बाद इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन तय है।
23 अक्टूबर को ओटीटी पर आज दस्तक देंगी ये नई फिल्में और सीरीज(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नेटफ्लिक्स पर मनोज बाजपेयी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म गजब रात 23 अक्टूबर यानी आज रिलीज की जाएगी। फिल्म मनोज एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जियो हॉटस्टार की सफल सीरीज द लेजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 फिर से साथ लौट रही है। यह सीरीज ओटीटी पर 23 अक्टूबर यानी आज रिलीज होगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
प्राइम वीडियो पर मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी 4 दोस्तों की कहानी वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर यानी आज रिलीज हो रही है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
भारत की पहली महिला पेशेवर सुमो पहलवान हेतल दवे के जीवन से प्रेरित बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सुमो दीदी भी इसी कड़ी का हिस्सा है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नेटफ्लिक्स पर तमिल ड्रामा फिल्म डोरोथी 90 के दशक के ग्रामीण परिवेश की एक गहरी कहानी लेकर आ रही है जो सामाजिक ताने-बाने को छूती है। कीर्ति सुरेश की यह फिल्म भी 23 अक्टूबर यानी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)