मनोरंजन

यूएई सरकार ने रजनीकांत को दिया गोल्डन वीजा, एक्टर बोले- मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं

सोनाली झा

मुंबई: साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत हॉल ही में अबू धाबी गए थे। इस दौरान एक्टर को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा दिया है। अभिनेता ने अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। इस मान-सम्मान के लिए रजनीकांत ने अबू धाबी सरकार और लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद कहा है।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

रजनीकांत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत को वीजा मिलने के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यूएई कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट ने सुपरस्टार को गोल्डन वीजा दिया है। वहीं एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

एक्टर ने कहा- शुक्रिया रजनीकांत ने इस वीडियो में बताया है कि अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अबू धाबी सरकार और मेरे अच्छे दोस्त यूसुफ अली, लुलु ग्रुप के सीएमडी को इस वीजा और सभी तरह के सपोर्ट के लिए मेरा शुक्रिया। एक्टर यूसुफ के घर भी गए थे। उन्होंने वहां रोल्स रॉयस भी चलाई थी, जिसका वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ था।

एक्टर का वर्कफ्रंट

रजनीकांत जल्द ही वेट्टैयान में दिखाई देंगे। ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। इसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग प्रोजेक्ट कुली में नजर आएंगे। कुली को साउथ फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। कुली का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का है। स्टंट जोड़ी अनबरीव को फिल्म के लिए चुना गया है। बता दें कि ये रजनीकांत के फिल्मी करियर की 171वीं फिल्म है।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान