जैकलीन फर्नांडिस (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: टीवी रिपोर्टर से मिस यूनिवर्स श्रीलंका, फिर बॉलीवुड में चमकी जैकलीन फर्नांडिस

Jacqueline Fernandez Birthday Special: जैकलीन फर्नांडिस पहले टीवी रिपोर्टर और मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनीं, फिर बॉलीवुड में कदम रखा। फैशन और डांस के लिए मशहूर जैकलीन कई रियलिटी शोज में जज रह चुकी हैं।

सोनाली झा

Jacqueline Fernandez Birthday: श्रीलंका से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 11 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दिलकश मुस्कान, स्टाइलिश अंदाज और बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा में हुआ। उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस श्रीलंकाई बर्गर जाति से हैं और मां किम कनाडाई मूल की हैं।

जैकलीन फर्नांडिस ने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली। इसके बाद श्रीलंका लौटकर उन्होंने टीवी जर्नलिस्ट के रूप में करियर शुरू किया और ‘लंका बिजनेस रिपोर्ट’ जैसे शो होस्ट किए। पत्रकारिता में सफलता के बावजूद उनका सपना हमेशा एक्टिंग में करियर बनाना था। साल 2006 में उन्होंने मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता, जिससे उनके सपनों को पंख मिले।

जैकलीन फर्नांडिस का करियर

2009 में मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आईं जैकलीन ने सुजॉय घोष की फिल्म ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया और रितेश देशमुख के साथ डेब्यू किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन उन्हें ‘स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर’ का आईफा अवॉर्ड मिला। साल 2011 में ‘मर्डर 2’ ने उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिलाई। इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा।

जैकलीन फर्नांडिस की फिल्में

‘हाउसफुल 2’, ‘रेस 2’ और सलमान खान के साथ ‘किक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने जैकलीन को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल कर दिया। ‘हाउसफुल 3’, ‘जुड़वां 2’, ‘विक्रांत रोना’ और ‘फतेह’ में भी उनकी एक्टिंग की चर्चा रही। जैकलीन ने 2016-17 में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका निभाई। उनकी डांसिंग स्किल्स और फैशन सेंस ने उन्हें कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनाया।

जैकलीन फर्नांडिस की लव लाइफ

जैकलीन फर्नांडिस का नाम बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अल खलीफा, डायरेक्टर साजिद खान और बिजनेसमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा, लेकिन जैकलीन ने हमेशा अपने काम पर फोकस रखा। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ जैकलीन एक सक्रिय सोशल वर्कर भी हैं। वह पेटा की समर्थक हैं, केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कर चुकी हैं और ‘हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी’ जैसे संगठनों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कोलंबो में ‘कीमा सूत्र’ नाम का रेस्तरां भी खोला है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी