टीवी सेलेब्स रक्षाबंधन सेलिब्रेशन (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

कृष्णा अभिषेक ने आरती सिंह संग शेयर कीं पुरानी तस्वीरें, गौरव खन्ना-माही विज ने भी लुटाया प्यार

TV Celebs Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर टीवी सितारों ने भाई-बहन के साथ खास पल शेयर किए। कृष्णा अभिषेक ने आरती सिंह की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, वहीं गौरव खन्ना ने भी प्यार भरे अंदाज में त्योहार मनाया।

अपूर्वा नायक

Raksha Bandhan Celebration 2026: आज पूरे देश में रक्षाबंधन की रौनक है, जहां हर भाई अपनी बहन के साथ धूमधाम से इस त्योहार को मनाता हुआ नजर आ रहा है। रक्षाबंधन के खास मौके पर टीवी सेलेब्स ने भी अपने भाईयों और बहनों पर जमकर प्यार लुटाया है।

रक्षाबंधन के अवसर पर कई टीवी सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को राखी सेलिब्रेशन की झलक दिखायी है और एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाया है। कृष्णा अभिषेक से लेकर माही विज तक सभी ने इस त्योहार को खुशियों के साथ मनाया है।

कृष्णा ने बहन आरती पर जमकर लुटाया प्यार

गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपनी बहन आरती सिंह के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में कृष्णा ने अपनी बहन आरती के साथ बिताएं हुए कुछ सुनहरे लम्हों की झलक अपने फैंस को दिखायी है। इन फोटोज में दोनों भाई-बहन खुशी से खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। कृष्णा ने इस सोशल मीडिया पोस्ट पर कैप्शन लिखा है कि लव यू, हैप्पी राखी आरती सिंह। सच में तुम्हें थैंक यू कहना चाहिए, तुम हमेशा मेरे साथ रहती हो और मेरा ख्याल रखती हो, और मैं भी ज़िंदगी भर तुम्हारे साथ हूँ। जैसी हो वैसी ही रहना। लव यू दिपक चौहान। राखी पर काश को टैग नहीं कर सकता।

गौरव खन्ना ने बड़ी बहन के साथ फोटोज की शेयर

वहीं टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक गौरव खन्ना ने भी रक्षाबंधन के स्पेशल मौके पर अपनी बड़ी बहन के साथ फोटोज शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हर बेहतरीन छोटे भाई-बहन के पीछे एक बहुत थकी हुई बड़ी बहन होती है। माता-पिता के बनाए सभी नियमों को आज़माने के लिए तुम्हारा शुक्रिया, ताकि मैं उन्हें आसानी से तोड़ सकूँ। बचपन में रिमोट कंट्रोल के लिए हुई लड़ाइयों से लेकर ज़िंदगी के बड़े सबक सिखाने तक, हर चीज़ के लिए तुम्हारा शुक्रिया। प्रिया दी, तुम जैसी बड़ी बहन होने का मतलब है कि मुझे ज़िंदगी की मुश्किलों का सामना कभी अकेले नहीं करना पड़ता। हैप्पी रक्षा बंधन, प्रिया दी।

माही विज ने कुंवर अमर के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

एक्टर कुंवर अमर ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मुंहबोली बहन एक्ट्रेस माही विज के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जिसमें कुंवर अमर ने माही विज की जमकर तारीफ की। एक ऐसी ज़बरदस्त बहन का होना अपने आप में एक अलग ही स्वैग है, जिसका दिल बहुत नरम है। आई लव यू माही दीदी। सबसे खास बात तो ये रही कि कुंवर की इस पोस्ट पर माही के एक्स हसबैंड जय भानूशाली ने भी कमेंट कर अपना प्यार बरसाया है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने