दिवंगत संचिता उगाले (फाइल फोटो) 
मनोरंजन

नहीं रहीं 'कुमकुम भाग्य' की संचिता उगाले, 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; मौत की खबर से सदमे में फैंस

Kumkum Bhagya Actress Sanchita Ugale Death: टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले के 30 साल की उम्र में सुसाइड की खबर सामने आ रही है। उनके कदम से पूरे टीवी जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यति सिंह

Actress Sanchita Ugale Death: टीवी की चकाचौंध भरी दुनिया से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। टेलीविजन के कई फेमस सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री संचिता उगाले अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिर्फ  30 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

खबरों के अनुसार उनके सुसाइड किए जाने की बात कही जा रही है। इस दुखद खबर ने न केवल उनके फैंस को गहरा सदमा दिया है, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि हमेशा मुस्कुराती दिखने वाली एक बेहतरीन एक्ट्रेस इतनी जल्दी इस दुनिया से चली जाएगी।

रहस्यमय ढ़ंग से हुई अभिनेत्री की मौत

संचिता उगाले की सुसाइड की खबर जैसे ही सामने आई, हर कोई स्तब्ध रह गया। खबरों  के अनुसार, संचिता ने कथित तौर पर आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया है। हालांकि, इस बेहद संवेदनशील मामले पर अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस घटना से जुड़ी पूरी और पुख्ता जानकारी का अभी इंतजार है। हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने इस हंसती-खेलती लाइफ को हमेशा के लिए शांत कर दिया।

 परिवार और करीबियों की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता

बतादें कि संचिता के परिवार या उनके किसी ऑफिशियल प्रतिनिधि की तरफ से कोई भी सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया था। इस अप्रत्याशित और दुखद घटना ने उनके करीबियों को इस कदर तोड़ दिया है कि फिलहाल परिवार की तरफ से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके साथ ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से भी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई से जुड़ी किसी जानकारी का इंतजार हो रहा है।

कुमकुम भाग्य से मिली पहचान

संचिता उगाले टीवी में धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान बना रही थीं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर छोटी स्क्रीन पर अपनी कला का लोहा मनवाया था। ज़ी टीवी के बेहद फेमस और लंबे समय तक चलने वाले सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में उनके द्वारा निभाया गया दीया टंडन का किरदार काफी पसंद किया गया।

इस धारावाहिक ने उनके करियर को एक नई दिशा दी थी। ज़ी टीवी पर दीया टंडन का किरदार संचिता खुद भी इस शो में बिताए समय को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा बदलाव मानती थीं, जिसने उन्हें बतौर एक्ट्रेस पहचान और आत्मविश्वास दोनों दिया।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड