मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

द केरला स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ओ रोमियो और अस्सी की हवा हुई टाइट, जानें बॉर्डर 2 का हाल

Bollywood Box Office Report: मंगलवार को द केरला स्टोरी 2 ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं बॉर्डर 2, ओ रोमियो और मर्दानी 3 की कमाई धीमी रही, जिससे नई रिलीज फिल्म ने मजबूती से पकड़ बनाई।

सोनाली झा

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। जहां एक ओर नई रिलीज फिल्में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं, वहीं कुछ पुरानी फिल्में अब भी टिके रहने की जंग लड़ रही हैं। हर फिल्म को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं मंगलवार के कलेक्शन में किस फिल्म ने बाजी मारी।

द केरला स्टोरी 2 का दमदार प्रदर्शन

द केरला स्टोरी 2 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर विवाद भी देखने को मिले, जिसका असर शुरुआती कमाई पर पड़ा। हालांकि, वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 16.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में और मजबूती दिखा सकती है।

ओ रोमियो की रफ्तार हुई धीमी

ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं, 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट साफ नजर आ रही है। रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने महज 0.9 करोड़ रुपये (करीब 9 लाख रुपये) का कलेक्शन किया।

अस्सी का सीमित कलेक्शन

अस्सी में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। संवेदनशील विषय पर आधारित होने के कारण फिल्म को सीमित दर्शक वर्ग का समर्थन मिल रहा है। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 0.36 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

बॉर्डर 2 का स्थिर प्रदर्शन

बॉर्डर 2, जिसमें सनी देओल नजर आ रहे हैं, रिलीज के करीब 40 दिन बाद भी कमाई कर रही है। छठे मंगलवार को फिल्म ने 0.25 करोड़ रुपये यानी 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो कई नई फिल्मों से बेहतर रहा।

मर्दानी 3 भी दौड़ में शामिल

मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सराहा है। पांचवें मंगलवार को फिल्म ने 0.23 करोड़ रुपये (23 लाख रुपये) का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर मंगलवार को ‘द केरला स्टोरी 2’ ने सबसे ज्यादा कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि बाकी फिल्में अपनी-अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच