मनोरंजन

'अनुपमा' का दबदबा कायम, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने मारी बाजी, जानें इस हफ्ते का TV TRP लिस्ट

सोनाली झा

मुंबई: ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने टीवी सीरियल्स की 18वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पता चलेगा कि कौन-सा सीरियल दर्शकों के दिल में राज कर रही है और किसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। आइए हम आपको बताते हैं कि किस सीरियल ने बाजी मारी है।

'अनुपमा' का दबदबा कायम

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' का दबदबा कायम है। अनुपमा 2.3 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। हालांकि संख्या पहले की तुलना में कम है। फिलहाल इस शो में चल रही स्टोरी को दर्शक पसंद कर रहे हैं, क्योंकि अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ की प्रतियोगिता जीत ली है।

दूसरे नंबर पर पंहुचा झनक

टीआरपी रिपोर्ट में हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक दूसरे नंबर पर है। इस शो को 2.0 रेटिंग मिली है। इसमें कोई बदलाव नहीं देखा गया है। झनक के नए और सफल करियर की कहानी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

जानें तीसरे और चौथे पायदान का हाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अरमान और अभिरा का सेपरेशन ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है। ये सीरियल ने 2.0 की रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में का झनक और ये रिश्ता क्या कहलाता है से क्लैश हो रहा है क्योंकि इसे भी 2.0 की रेटिंग मिली है। फिलहाल गुम है किसी के प्यार में 2.0 की रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया है।

टॉप 5 में शामिल है उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा कई दिनों से टॉप 5 में शामिल है। सचिन और सयाली की कहानी ने अच्छा काम किया है और कुछ ही हफ्तों में शो को टीआरपी चार्ट पर अच्छे नंबर मिले हैं। इसने 1.5 की रेटिंग के साथ टॉप 5 में जगह बना ली है। साथ ही कलर्स का माइथोलॉजिकल सीरियल 'शिव शक्ति' भी 1.5 की टीआरपी के साथ टॉप फाइव में जगह बना ली है।

टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुई तारक मेहता का उल्टा चश्मा

साईं निकेतन-अद्रिजा रॉय स्टारर 'इमली' को आठवां स्थान हासिल हुआ है। दिलीप जोशी के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को तगड़ा झटका लगा है। ये शो इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप