अनुपमा में फिर दस्तक देगी मुश्किल 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा में फिर दस्तक देगी मुश्किल, तोषु की हरकतों से शाह हाउस में मचेगा हड़कंप

Anupama Update: ख्याति ने पराग को सच बताया, जिससे वह ख्याति को घर से निकाल देता है। राही भी अपनी गलती मानती है। इसके बाद घर में चोरी होती है, जिसका जिम्मेदार तोषु होता है और अनुपमा उसे सबक सिखाती है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा इस समय टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है और आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े ट्विस्ट दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ख्याति अनुपमा के घर आई और पराग को सारी सच्चाई बताई। ख्याति ने दावा किया कि उसने अनुपमा को अंधा करने की कोशिश की थी। यह सुनकर पराग ख्याति को घर छोड़ने के लिए कह देता है। वहीं, राही को भी अपनी गलती का एहसास होता है और वह ख्याति को खरी-खोटी सुनाती है।

इसके बाद कहानी में एक और बड़ा बदलाव होने वाला है। अनुपमा के घर में चोरी होने वाली है। घर में किसी का साया देखकर अनुपमा हाथ में क्रिकेट का बल्ला उठाएगी। किंजल का सारा समान गायब हो जाएगा। जल्द ही पता चलेगा कि इस चोरी का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि तोषु है। तोषु पहले भी अपने घर से खाना चोरी कर चुका है। इस बार अनुपमा फिर से तोषु को डंडे से सबक सिखाएगी। किंजल भी उसे कोसते हुए देखी जाएगी।

देविका की तबियत होगी खराब

वहीं, डांस रानीज अकेले ही मुंबई लौटने का फैसला करेंगी, लेकिन अनुपमा लीला के कहने पर मुंबई जाने से मना कर देगी और उसका डांस का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। सीरियल के अगले हिस्सों में देविका की तबियत खराब होने की खबर आएगी। देविका को कैंसर है और यह सुनकर अनुपमा को गहरा सदमा लगेगा। अनुपमा देविका की आखिरी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए लंबे वेकेशन पर निकल जाएगी। इस दौरान किंजल और प्रार्थना भी अनुपमा के साथ रहेंगी। चारों मिलकर जिंदगी के हर पल का आनंद लेने वाली हैं।

किंजल और तोषु का होगा आमना-सामना

हालांकि, वेकेशन के दौरान एक बड़ा हादसा होने वाला है। तोषु अनुपमा के प्लान को बर्बाद करने की कोशिश करेगा। किंजल और तोषु का आमना-सामना फिर से होगा। इसके अलावा, प्रार्थना भी एक दुखद घटना की शिकार होगी। उसका मिसकैरेज हो जाएगा और यह अंश और प्रार्थना के लिए सदमा लेकर आएगा। साथ ही, गौतम का बना बनाया प्लान भी इस हादसे में चौपट हो जाएगा। अनुपमा में दर्शकों को अगले एपिसोड्स में चोरी, परिवारिक तकरार, स्वास्थ्य संकट और अप्रत्याशित हादसे देखने को मिलेंगे, जो कहानी में नया मोड़ और रोमांच बनाएंगे।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो