थलपति विजय और तृषा कृष्णन (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तिरुपति बालाजी के दरबार में Trisha Krishnan की हाजिरी, फैंस बोले- विजय की जीत की मांग रही दुआ

Trisha Krishnan Birthday: तृषा कृष्णन अपने जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं, जिससे थलपति विजय के चुनावी नतीजों से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

सोनाली झा

Trisha Krishnan Tirupati Temple Visit: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 4 मई को अपने 42वें जन्मदिन के मौके पर वह तिरुपति के प्रसिद्ध मंदिर पहुंचीं, लेकिन उनके इस दौरे को थलपति विजय से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे भी आने वाले हैं, जिसमें विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम मैदान में है।

तृषा कृष्णन के तिरुपति पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करती नजर आ रही हैं। आमतौर पर सेलिब्रिटीज अपने जन्मदिन पर मंदिर जाकर आशीर्वाद लेते हैं, लेकिन इस बार तृषा की मौजूदगी को विजय के राजनीतिक करियर से जोड़कर देखा जा रहा है। 4 मई थलपति विजय के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

लंबे समय से जुड़ रहा नाम

थलपति विजय की राजनीतिक पार्टी TVK ने हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा है और आज उसके नतीजे आने हैं। ऐसे में तृषा का सुबह-सुबह मंदिर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। तृषा और विजय का नाम लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जाती रही है। हाल के महीनों में दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें और तेज हो गई हैं। वोटिंग के दिन भी तृषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें बैकग्राउंड में विजय की फिल्म का गाना था। इसने भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दी थी।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

तिरुपति विजिट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ इसे महज जन्मदिन का धार्मिक दौरा बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि तृषा ने विजय की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की है। हालांकि, तृषा कृष्णन या थलपति विजय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि तृषा का यह दौरा निजी कारणों से था या किसी खास मकसद से। फिलहाल, तृषा का यह मंदिर दौरा और विजय के चुनावी नतीजों का दिन दोनों ही चर्चाओं का बड़ा विषय बने हुए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=pWpbRPshjfc

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO