तृप्ति डिमरी और दीपिका पादुकोण (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘स्पिरिट’ के बाद क्या तृप्ति डिमरी ने छीनी दीपिका पादुकोण की दूसरी फिल्म? जानें क्या है पूरा मामला

O Romeo Movie Cast: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की चर्चा है। इसी बीच खबरें हैं कि तृप्ति डिमरी को दीपिका पादुकोण की जगह रिप्लेस किया गया है, चलिए जानते हैं पूरा मामला।

स्नेहा मौर्या

Tripti Dimri Replace On Deepika Padukone 'O Romeo' Movie: विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों दर्शकों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान यह जानकारी सामने आई कि फिल्म की कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है, जिससे फैंस ने इसके कथानक को लेकर कई सवाल उठाना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में शाहिद के किरदार का नाम उस्तारा और तृप्ति के किरदार का नाम अफ्शान है। यही नाम पहले विशाल भारद्वाज के 2018 के अधूरे प्रोजेक्ट में इरफान खान और दीपिका पादुकोण के किरदारों के भी थे। इसी वजह से यूजर्स मान रहे हैं कि ‘ओ रोमियो’ उसी कहानी का नया रूप हो सकता है, जिसमें तृप्ति ने दीपिका को रिप्लेस किया है। हालांकि, इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

क्या ‘ओ रोमियो’ में दीपिका पादुकोण को किया गया रिप्लेस?

दरअसल, 2018 में विशाल ने इस कहानी पर इरफान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन इरफान खान को जॉन्डिस और दीपिका पादुकोण को गंभीर बैक पेन की समस्या होने के कारण शूटिंग में देरी हुई। उस समय विशाल ने बताया कि दीपिका का किरदार फिजिकली काफी डिमांडिंग था और डॉक्टरों ने उन्हें भारी काम से रोक दिया था। इस वजह से प्रोजेक्ट को टालना पड़ा।

वहीं, उस समय मीडिया ने फिल्म को सपना दीदी की बायोपिक बताया था। विशाल ने स्पष्ट किया था कि फिल्म किसी भी असली व्यक्ति की बायोपिक नहीं है। कहानी हुसैन जैदी की किताब “Mafia Queens of Mumbai” की प्रेरणा लेकर विकसित हुई थी, लेकिन स्क्रिप्ट में काफी बदलाव के बाद यह बिल्कुल अलग रूप ले चुकी थी।

फिल्म में तृप्ति डिमरी के जुड़ने की चर्चाएं तेज

अब ‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी के जुड़ने से एक बार फिर वही चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कनेक्शन ‘स्पिरिट’ फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें दीपिका कुछ शर्तों के कारण बाहर हो गई थीं। लोग मान रहे हैं कि तृप्ति ने दीपिका को रिप्लेस किया है, हालांकि यह फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं।

फिल्म की रिलीज और कहानी पर अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय है कि तृप्ति डिमरी इंडस्ट्री में बड़े और अहम प्रोजेक्ट्स में लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही हैं। शाहिद कपूर के साथ उनका यह नया जोड़ी दर्शकों को बेहद उत्साहित कर रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी