यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में कई फीमेल अभिनेत्रियां हैं। जिसमें दर्शकों को कियारा आडवाणी और यश की केमिस्ट्री लाजवाब लगी है तो वहीं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की पर्दे पर प्रेजेंस काफी पसंद आई है। साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने भी अपने एक्शन सीन में जबरदस्त कमाल दिखाया है।
'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म का अब फर्स्ट रिव्यू लोगों के सामने आ गया है। खबरों के अनुसार पूरी फिल्म अभिनेता यश के कंधों पर टिकी है। एक्टर की स्क्रीन प्रेजेंस तो काफी शानदार लगती ही है वहीं उनके डायलॉग्स की बात करें तो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। सुपरस्टार यश के पर्दे पर आते ही सिनेमाघरों तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठा।
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था, लेकिन शुरुआती स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया और ट्विटर पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं, जिसने फिल्म की कमाई और प्रभाव पर चर्चा छिड़ दी है।