यश की फिल्म टॉक्सिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म

Toxic Box Office Prediction: यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। टॉक्सिक हिंदी में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये कमा सकती है।

सोनाली झा

Yash Film Toxic Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत दमदार अंदाज में नजर आए। ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

‘टॉक्सिक’ को लेकर सामने आए बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के मुताबिक, फिल्म हिंदी वर्जन में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अगर फिल्म इस आंकड़े तक पहुंचती है तो यह यश की हिंदी मार्केट में बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी। यश की लोकप्रियता हिंदी बेल्ट में काफी बढ़ी है, जिसका फायदा ‘टॉक्सिक’ को मिल सकता है। एडवांस बुकिंग और रिलीज से पहले का बज भी फिल्म के लिए अहम साबित हो सकता है।

केजीएफ 2 के रिकॉर्ड पर भी नजर

यश की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग की बात करें तो ‘केजीएफ 2’ ने हिंदी मार्केट में शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 53.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘टॉक्सिक’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी रिकॉर्ड को पार करने की होगी। हालांकि 20 करोड़ रुपये की अनुमानित ओपनिंग ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के आंकड़े से काफी कम है, लेकिन इससे ‘टॉक्सिक’ को हिंदी में यश की दूसरी बड़ी ओपनर बनने का मौका जरूर मिल सकता है।

4 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं यश

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश का डबल रोल बताया जा रहा है और ट्रेलर में उनके अलग-अलग अवतारों की झलक भी देखने को मिली है। खास बात यह है कि यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में यश पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

रामायण में भी नजर आएंगे यश

वहीं नयनतारा और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘टॉक्सिक’ के अलावा यश के पास नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ भी है। इस फिल्म में वह रावण की भूमिका निभा रहे हैं। ‘रामायण’ का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है। ऐसे में 2026 यश के करियर के लिए बेहद खास साल साबित हो सकता है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO