फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

यश की ‘टॉक्सिक’ का मंडे टेस्ट हुआ फेल! 6वें दिन के कलेक्शन का कैसा रहा हाल?

Yash Toxic Movie Collection Day 6: सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी स्टारर एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यति सिंह

Toxic Box Office Collection Day 6: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बॉक्स ऑफिस पर मिले-जुले रिएक्शन का सामना कर रही है। बीते हफ्ते 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म ने शुरुआती दिनों में रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की थी। हालांकि, पहले वीकेंड के खत्म होते ही वर्किंग डे यानी सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

शानदार ओपनिंग के बाद मंडे टेस्ट में पिछड़ी फिल्म

फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में करीब 101 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वीकेंड के दौरान भी दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघर पहुंचे, लेकिन सोमवार का पहला इम्तिहान फिल्म के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। 6वें दिन फिल्म की घरेलू कमाई में लगभग 67.6 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा घटकर केवल 7.45 करोड़ रुपये नेट पर आ अटका।

ग्लोबली 300 करोड़ पार फिर भी चिंताजनक आंकड़े

हफ्ते के पहले वर्किंग डे भले ही भारत में कलेक्शन में तेज गिरावट आई हो, लेकिन दुनिया भर में फिल्म का प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है। 6वें दिन विदेशों से करीब 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिलने के साथ ही फिल्म की कुल अंतरराष्ट्रीय कमाई 39.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसके साथ ही 'टॉक्सिक' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अब 304.05 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 264.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

भाषा के हिसाब से कन्नड़ भाषा में दिखा सबसे ज्यादा क्रेज

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को देशभर में 13 हजार से ज्यादा शो में दिकाए गए। छठे दिन भाषा के आधार पर बात करें तो हिंदी भाषा के शो से सबसे अधिक 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया। इसके बाद मूल कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु में 68 लाख, तमिल में 30 लाख और मलयालम में करीब 7 लाख रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज हुआ। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो कन्नड़ भाषा 29.57 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ सबसे आगे रही।

कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों की मिली-जुली राय

फिल्म में एक्टर यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। गोवा के बैकड्रॉप पर आधारित इस गैंगस्टर ड्रामा को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली राय सामने आ रही है।

कई दर्शकों ने अत्यधिक हिंसा और कमजोर स्क्रीनप्ले को लेकर निराशा जताई है। एक्टर यश की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तुलना में सोमवार का यह आंकड़ा फिल्म के लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने की राह को कठिन बना सकता है।

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता

8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, पीएमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

LPG Price Hike: सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट