Toxic Box office Collection Day 5: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ-साथ कई नेगेटिव रिव्यू भी मिले हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका बड़ा असर दिखाई नहीं दे रहा है। खासकर हिंदी बेल्ट में फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब रविवार यानी रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की थी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ और चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने चार दिनों में कुल 191.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। अब पांचवें दिन फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
रविवार को फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने पांचवें दिन शाम 5 बजे तक 13.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 24.5 फीसदी रही। पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़ों को जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 204.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, दिन खत्म होने के बाद कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है।
यश की फिल्म को हिंदी दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने चार दिनों में हिंदी भाषा में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके साथ ही यह हिंदी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। फिल्म ने ‘कॉकटेल’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है।
‘टॉक्सिक’ को लेकर शुरुआती दौर में सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बावजूद किच्चा सुदीप और हनी सिंह जैसे सितारों ने फिल्म और यश की तारीफ की है। हनी सिंह ने तो यश को ‘इंडियन हीथ लेजर’ तक कह दिया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ से यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।