फिल्म 'टॉक्सिक' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

करोड़ों कमाने वाली यश की 'टॉक्सिक' की हालत खराब, 14वें दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Toxic Box Office Collection Day 14: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई में दूसरे हफ्ते भारी गिरावट देखी गई है। 14वें दिन फिल्म ने सिर्फ 69 लाख रुपये की कमाई की है।

यति सिंह

Yash Toxic Movie Collection Day 14: सिनेमाघरों में बड़े धमाकेदार शुरुआत के साथ उतरी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का जादू अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की पकड़ दूसरे हफ्ते में ढीली पड़ गई है। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाले सुपरस्टार यश का जलवा अब ढलान पर दिखता आ रहा है। वर्किंगडेज में सिनेमाघरों का खाली रहना फिल्म के आने वाले दिनों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

रिलीज के दूसरे हफ्ते की कमाई में दर्ज हुई गिरावट

सैकनिल्क के हाल ही के आंकड़ों के अनुसार अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने देश भर में सिर्फ 69 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा सोमवार को हुई 75 लाख रुपये की कमाई के मुकाबले करीब 8 प्रतिशत कम है। देश भर में लगभग 1290 शोज में दिखाई जा रही यह एक्शन ड्रामा फिल्म अब 1 करोड़ रुपये का डेली का कलेक्शन जुटाने के लिए भी कोशिश करती दिख रही है।

शुरुआती वीकेंड के बाद धीमी हुई कलेक्शन की रफ्तार

फिल्म ने अपने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की थी। इसके बाद पहले हफ्ते में 239.30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। हालांकि दूसरे हफ्ते के वर्किंग डे में इसकी रफ्तार तेजी से गिरावट आई है। 10वें दिन से 14वें दिन के बीच फिल्म सिर्फ 12.84 करोड़ रुपये ही कलेक्शन हो पाया है। अब भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 247.19 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 295.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ की कमाई

निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' को विदेशी बाजारों से भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। विदेशी कमाई के 43.30 करोड़ रुपये मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 338.32 करोड़ रुपये हो गया है।

14वें दिन कन्नड़ भाषा से 47 लाख और हिंदी से 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया। बता दें कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं, लेकिन कमजोर स्क्रीन ऑक्यूपेंसी के कारण फिल्म की रफ्तार अब बेहद सुस्त पड़ गई है।

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा