'जाट' के 'टच किया' सॉन्ग का हुक स्टेप देख भड़के यूजर्स, उर्वशी रौतेल के डांस को बताया वाहियात 
मनोरंजन

डांस के नाम पर ये क्या हो रहा है? 'जाट' के गाने पर बवाल, उर्वशी रौतेला के स्टेप पर भड़के लोग

Touch Kiya Song Out: 'जाट' फिल्म का 'टच किया' सॉन्ग रिलीज हुआ है उर्वशी रौतेला के हुक स्टेप को देखकर लोग भड़क गए हैं। डांस को वाहियात बताया जा रहा है और पूछा जा रहा है कि डांस के नाम पर यह क्या चल रहा है।

अनिल सिंह

Touch Kiya Song Out: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका 'टच किया' सॉन्ग रिलीज किया गया है। गाने की झलक में उर्वशी रौतेला डांस करते हुए नजर आ रही है। यह एक आइटम सॉन्ग है और इसमें उर्वशी रौतेला ने जबरदस्त डांस किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को उर्वशी रौतेला का डांस स्टाइल पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि डांस के नाम पर यह क्या चल रहा है, इतना ही नहीं उनके डांस स्टेप को वाहियात बताया जा रहा है।

मैत्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में किसान की कहानी को दिखाया गया है, खुद सनी देओल ने इसके बारे में जानकारी दी थी। जाट का सॉन्ग टच किया इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। उर्वशी रौतेला ने इस गीत को लेकर अपनी खूबसूरती का जादू बिखरने का प्रयास तो किया लेकिन उनका डांस स्टेप सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद नहीं आया है। उर्वशी रौतेला का यह गाना ZEE म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर पब्लिश किए गए इस वीडियो पर गाने में इस्तेमाल किए गए हुक स्टेप की आलोचना कर रहे हैं, उर्वशी रौतेला को भी खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, कुछ लोगों ने गाने की तारीफ की है। उर्वशी रौतेला की डांसिंग मूव्स को जबरदस्त बताया जा रहा है, तो वही बड़ी संख्या में लोगों ने इस गाने और हुक स्टेप को वाहियात बताया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जाट फिल्म रिलीज होने के पहले ही टच किया सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में आ गई है। आपको बता दें कि यह फिल्म सनी देओल और रणदीप हुड्डा की बहुचर्चित फिल्म है जिसे साउथ की फिल्म मेकर ने बनाया है लेकिन यह हिंदी में बनी है। 10 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज होने वाली है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज