टॉप 10 टीवी पर्सनैलिटी की लिस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

नागिन बन छाईं प्रियंका चौधरी, टीवी की बनीं नंबर 1 एक्ट्रेस, अनुपमा और तुलसी को छोड़ा पीछे

TV Popularity List: टीवी की टॉप 10 एक्ट्रेस की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है। नागिन 7 की प्रियंका चाहर चौधरी ने सीधे नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली, जबकि रुपाली गांगुली दूसरे नंबर पर खिसक गईं।

स्नेहा मौर्या

Top 10 TV Personalities: टीवी इंडस्ट्री में हर हफ्ते आने वाली टॉप 10 एक्टर्स की पॉपुलैरिटी लिस्ट इस बार पूरी तरह से चौंकाने वाली रही। अब तक जहां नंबर 1 पोजिशन को लेकर रुपाली गांगुली और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला देखने को मिलता था, वहीं इस बार नागिन 7 की नागिन ने एंट्री लेते ही पूरी बाज़ी पलट दी।

नागिन बनते ही चमकी प्रियंका चाहर चौधरी

नागिन 7 में लीड रोल निभा रहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने फैंस के दिलों पर ऐसा जादू चलाया कि वो सीधे पॉपुलैरिटी लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गईं। लंबे समय बाद टीवी पर उनके इस धमाकेदार कमबैक ने सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी स्क्रीन तक, हर जगह प्रियंका के ही चर्चे हैं।

दूसरे नंबर पर खिसकीं रुपाली गांगुली

हमेशा टॉप पर बनी रहने वाली रुपाली गांगुली इस बार दूसरे पायदान पर आ गई हैं। भले ही उनका शो अनुपमा अभी भी टीआरपी में नंबर 1 बना हुआ है, लेकिन पॉपुलैरिटी लिस्ट में नागिन के जलवे के आगे उन्हें एक कदम पीछे हटना पड़ा। इसके बावजूद फैंस का प्यार रुपाली के लिए जरा भी कम नहीं हुआ है।

स्मृति ईरानी की दमदार वापसी

तीसरे नंबर पर हैं स्मृति ईरानी, जिन्होंने सालों बाद टीवी पर वापसी की है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी बनकर उनकी एंट्री ने दर्शकों को पुरानी यादें ताजा करा दी हैं। उनकी एक्टिंग को लेकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

समृद्धि शुक्ला और शरद केलकर की भी मजबूत मौजूदगी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला चौथे नंबर पर बनी हुई हैं और उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। वहीं, टीवी एक्टर शरद केलकर ने ‘तुम से तुम तक’ से शानदार वापसी की है और पांचवें नंबर पर अपनी जगह बना ली है।

टॉप 10 में ये सितारे भी शामिल

छठे नंबर पर आयशा सिंह हैं, जो सीरियल मन्नत में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। सातवें पायदान पर अमनदीप सिद्धू हैं, जिनकी सोशल मीडिया और टीवी दोनों जगह फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। आठवें नंबर पर सुंबुल तौकीर खान, नौवें पर रोहित पुरोहित और दसवें नंबर पर नेहा हरसोरा ने अपनी जगह बनाई है। फिलहाल इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट ने साफ कर दिया है कि टीवी की दुनिया में अब नए सितारे तेजी से पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट