मनोरंजन

आज है टिस्का चोपड़ा का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

सोनू शुक्ला

मुंबई: अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1973 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। टिस्का बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री है। टिस्का आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। टिस्का एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो ग्लैमरस और टैलेंटेड होने के साथ-साथ जिंदगी की किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार रहती हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

टिस्का भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की पोती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई एपीजे स्कूल से की उसके बाद स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से पूरी की है। टिस्का को कॉलेज के दिनों से ही एक्ट्रेस बना चाहती थी। इसलिए पढ़ाई ख़त्म होने के बाद  टिस्का मुंबई चलीं आयीं। उसके बाद उन्होंने यंहा आकर नसीरुद्दीन शाह और फिरोज अब्बास खान से एक्टिंग सीखी। 

टिस्का चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म प्लेटफार्म से की थी, इस फिल्म में एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने लोक नायक, तारे जमीं पर जैसी सरीखी फिल्मों में काम किया था। 

फिल्मों के अलावा टिस्का ने कई शार्ट फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने बालाजी के शो कहानी घर-घर की, अस्तित्व-एक प्रेम कहानी, सरकार-रिश्तों की अनकही कहानी जैसे शोज में काम किया। टिस्का चोपड़ा बॉलीवुड और छोटे पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के कारण जानी जाती है, और उनका दमदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला अनिल कपूर के शो 24 में , इस शो में उन्होंने अनिल कपूर की पत्नी का निभाया था , जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया था। 

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान