मनोरंजन

आज है अभिनेत्री नगमा का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

सोनू शुक्ला

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा (Nagma) आज यानी 25 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म साल 1976 को मुंबई में हुआ था। नगमा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बागी' से कदम रखा था। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

नगमा का असली नाम नंदिता मोराजी है। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलूगू, भोजपुरी, मलयालम और कन्नड़ भाषा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के माउंट मेरी कॉन्‍वेंट हाईस्‍कूल से पूरी की थी। उसके बाद एक्ट्रेस ने विश्‍वविद्यालय के नेशनल कॉलेज से कॉमर्स में बैचलर डिग्री हासिल की। नगमा का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था। तभी अचानक से साल 2004 में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया था। 

नगमा जब राजनीति में आई थी तब एक्ट्रेस शुरुआत में बीजेपी हैदराबाद से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती लेकिन बाद में अभिनेत्री ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। 2014 में नगमा ने यूपी के मेरठ से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गई। 

नगमा को कई बड़े पुरस्‍कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने अलग अलग भाषा में कई फिल्में की हैं। नगमा को भोजपुरी फ‍िल्‍म अवॉर्ड में दो बार सर्वश्रेष्‍ठ अदाकारा का पुरष्कार मिल चूका हैं। साथ ही एक्ट्रेस दो बार फिल्मफेयर साउथ के लिए भी नॉमिनेट हुईं हैं। नगमा मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। 

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज