तिलोत्तमा शोम ने अमेरिका की जेल में सीखा एक्टिंग का गुर 
मनोरंजन

अमेरिका की जेल में सीखी थी एक्टिंग, पाताल लोक 2 तिलोत्तमा शोम ने किया खुलासा

एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम इस समय पाताल लोक 2 को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें अमेरिका के न्यू यॉर्क स्थित जेल में एक्टिंग की असली ट्रेनिंग मिली थी।

अनिल सिंह

मुंबई: तिलोत्तमा शोम 'दिल्ली क्राइम', 'सर', 'नाइट मैनेजर', 'लस्ट स्टोरी' और 'कोटा फैक्ट्री' जैसे वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। पाताल लोक 2 वेब सीरीज को लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करीब दो दशक पहले की थी और वह मानसून वेडिंग नाम की फिल्म में नजर आई थी, तब उनका करियर परवान नहीं चढ़ सका और अब उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज की वजह से जबरदस्त पहचान मिली है। तिलोत्तमा शोम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने एक्टिंग के असली गुर न्यूयॉर्क की जेल में सीखे थे। आईए जानते हैं उन्होंने इस विषय पर क्या कुछ कहा है।

नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एनएसडी और भारतीय एक्टिंग इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है। उन्होंने न्यूयॉर्क एजुकेशनल थिएटर से डिप्लोमा किया है। लेकिन जब वह मानसून वेडिंग फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आई थी तब वह स्लेट की तरह एकदम साफ थी। लेकिन मॉनसून वेडिंग के 3 साल बाद उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया। इसमें ड्रामा थेरेपी और लिटरेचर का कोर्स शामिल था। न्यूयॉर्क के लेक आयलैंड जेल में उन्होंने काम किया। वह महिला और पुरुषों की हाई सिक्योरिटी जेल है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 2 साल के करीब वक्त जेल में बिताया। इस दौरान वह पुरुष और महिला दोनों कैदियों के संपर्क में आई और उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

ये भी पढ़ें- डर और दहशत का नया चेहरा, औरंगजेब के रोल में बेहद खूंखार दिखे अक्षय खन्ना

एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह उसके बाद मुंबई आई और ऑडिशन देने लगी तो काफी मैच्योर हो चुकी थी। जेल में बिताए वक्त को लेकर उन्होंने बताया कि मेरे मन में इनको लेकर कई सवाल उठाते थे कि इन्हें किन हालातों ने जेल पहुंचा होगा। यही वजह है कि जब मैं 'दिल्ली क्राइम' में साइको किलर बनी, तो उसे किरदार की मानसिकता को मैं अच्छी तरह से समझ पाई। तिलोत्तमा शोम की अगर बात करें तो उनकी एक्टिंग में जबरदस्त बारीकी देखने को मिलती है और यह उनके अनुभव का ही नतीजा है जो उनकी एक्टिंग को वेब सीरीज में लोग पसंद कर रहे हैं। पाताल लोक 2 में भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। इसमें वह जयदीप अहलावत के साथ अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज