Highlights
करीब 1 महीने बाद सोशल मीडिया पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ।
केतिका शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर नए गाने 'तेनु लेके जाना' का टीजर किया शेयर।
टाइगर श्रॉफ और केतिका की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा फैंस का ध्यान।
18 नवंबर 2026 को रिलीज होगा टाइगर श्रॉफ का नया गाना।
Tiger Shroff Social Media Comeback: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी कर ली है। पिछले कुछ हफ्तों से वह काफी लो प्रोफाइल बने हुए थे, जिसके पीछे अक्टूबर में हुई वह खतरनाक घटना थी जब उन पर कथित रूप से गोलियां चलाई गई थीं।
अब इस मुश्किल दौर को पीछे छोड़ते हुए एक्ट्रेस ने अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। टाइगर श्रॉफ ने अपने नए रोमांटिक गाने का टीज़र जारी कर दिया है, जिसे लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
बीता कुछ वक्त टाइगर श्रॉफ के लिए बेहद चिंताजनक रहा है। पिछले महीने जब वह एक फुटबॉल ग्राउंड से लौट रहे थे, तब 2 अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर निशाना साधा था। इस बड़ी और चौंकाने वाली घटना के बाद से ही टाइगर ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
जबकि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इन तमाम झंझटों के बीच टाइगर ने किसी भी तरह की घटना पर खुलकर बोलने के बजाय करियर को प्राथमिकता दी है, जिससे उनके फैंस को एक पॉजिटिव संदेश मिला है।
सोशल मीडिया पर कमबैक करते हुए टाइगर श्रॉफ ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'तेनु लेके जाना' की पहली झलक शेयर की है। इस नए गाने में उनके साथ एक्ट्रेस केतिका शर्मा नजर आ रही हैं। टीज़र में दोनों की केमिस्ट्री बेहद आकर्षक लग रही है।
गाने के वीडियो में टाइगर अपनी शानदार फिटनेस और दिलकश अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। यह रोमांटिक ट्रैक 18 नवंबर को रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता खुलकर जाहिर की।
इस म्यूजिक वीडियो के अलावा उनकी आने वाली फिल्मों की चर्चा भी जोरों पर है। उनकी आने वाली बड़ी फिल्म 'लग जा गले' है, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर और लक्ष्य जैसे स्टार अहम किरदार में नजर आएंगे।
हाल ही में इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा हुआ है और यह अगले साल मई के महीने में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इसके अलावा वह फेमस डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ भी एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।