टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगेगा मकोका

Tiger Shroff News: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मकोका की 3 धाराएं जोड़ी हैं। जुहू में हुई इस घटना में पुलिस हथियारों की सप्लाई की जांच कर रही है।

अपूर्वा नायक

Tiger Shroff Car Firing Case MCOCA Sections: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले पर मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

मुंबई पुलिस ने इन आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी मकोका जैसी गंभीर धाराएं लगा दी है।

इन आरोपियों के खिलाफ पहले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने आगे की तैयारी तेज कर दी है।

मुंबई पुलिस ने इसके लिए आरोपियों पर मकोका लगाने के लिए संबंधित अधिकारी से परमिशन मांगी थी। मंगलवार को मंजूरी मिलने के बाद इन तीनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ मकोका की भी धाराएं जोड़ दी गई हैं।

टाइगर श्रॉफ पर हुआ था जानलेवा हमला

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से आ रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की आरोपियों की तलाश में हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी की।

इन आरोपियों पर कसा कानून का शिकंजा

शुरुआती गिरफ्तारियों में रेहान उर्फ सुक्का, फूल सिंह और ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन के नाम सामने आए। पुलिस ने आरोप लगाया कि इन लोगों की भूमिका फायरिंग की घटना में थी। हालांकि इस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका और उनके बीच संबंधों की जांच अभी जारी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हमलावरों के तार

जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने हमलावरों तक हथियार पहुंचाने में मदद की थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के लिए हथियार कहां से आए, आरोपियों के बीच किस तरह संपर्क हुआ और घटना के पीछे किसकी क्या भूमिका थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित का नाम भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं