बागी 4 ट्रेलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'हर आशिक एक विलेन है'... प्यार में 'बागी' बने टाइगर श्रॉफ, माशूका के लिए दर-दर भटकते आए नजर

Tiger Shroff Film: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसमें एक्टर प्यार में बागी बने नजर आ रहे हैं। वह जुनूनी आशिकी की तरह अपने मरे हुए प्यार की तलाश करते हैं।

स्नेहा मौर्या

Baaghi 4 Trailer Release: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसने दर्शकों की उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है। ट्रेलर की शुरुआत ही एक दमदार डायलॉग से होती है कि “लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन-पैक लव स्टोरी पहली बार देखी। रोमियो, मजनूं, राझा... सबको फेल कर दिया एक बागी ने।” इस डायलॉग के साथ टाइगर श्रॉफ के धमाकेदार एक्शन सीन्स दिखते हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

फिल्म में टाइगर श्रॉफ ‘रॉनी’ का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल से बेहद इमोशनल है और अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उनकी लव स्टोरी जुड़ती है हरनाज संधू से, जो फिल्म में ‘अलीशा’ का किरदार निभा रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और रोमांटिक सीन ट्रेलर में साफ झलकते हैं। वहीं सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त के रूप में नजर आ रही हैं, लेकिन वह केवल दोस्त तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जबरदस्त एक्शन करते हुए भी दिखाई देती हैं।

‘बागी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर का एक और यादगार पल है जब रॉनी से कोई पूछता है, “दिमाग हिला हुआ है तेरा?” तो वह जवाब देता है, “दिमाग नहीं… दिल।” यह डायलॉग टाइगर के इमोशनल और पैशनेट किरदार को बखूबी दर्शाता है। ट्रेलर में रॉनी का टूटना, रोना और प्यार के लिए पागलपन दिखाना उनकी एक्टिंग को और गहराई देता है।

सबसे बड़ा सरप्राइज है संजय दत्त की एंट्री। उनके आते ही एक आवाज गूंजती है कि “अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का... दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली।” यह डायलॉग उनके किरदार की रहस्यमयता और गहराई को दर्शाता है। फिल्म में उनका रोल कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है।

इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर के आखिरी हिस्से में टाइगर श्रॉफ का डायलॉग, “ये जो तुम्हारा टॉर्चर है, ये मेरा वॉर्म अप है” दर्शकों को सीट से बांधे रखता है। यहां टाइगर हजारों गुंडों से भिड़ते नजर आते हैं और खतरनाक अंदाज में दुश्मनों का सफाया करते हैं। बता दें, ‘बागी 4’ का निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है और निर्देशन ए. हर्ष ने संभाला है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और एक्शन व रोमांस का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर दर्शकों के सामने आएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार