मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में इन हिंदी फिल्मों को मिली जगह, ऐश्वर्या और अदिति करेगी रेड कारपेट पर शिरकत

सोनाली झा

मुंबई: फ्रांस में आयोजित होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आगाज अगले सप्ताह होने वाला है। 14 से 25 मई तक होने वाले इस फेस्टिवल में अंतरराष्ट्री फिल्मी हस्तियों के साथ बॉलीवुड की भी हसिनाएं जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वहीं इस फेस्टिवल में कई हिंदी फिल्मों को भी जगह मिली।

ऐश्वर्या और अदिति रेड कारपेट पर दिखाएंगी जलवा

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय चार चांद लगाएंगी। उनके अलावा अदिति राव हैदरी भी इस आयोजन में शामिल होने वाली हैं। ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य शामिल हो चुकी हैं। वहीं अदिति ने साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। इस बार अदिति तीसरी बार इस इवेंट का हिस्सा बनने वाली हैं।

इस फेस्टिवल में शामिल होने पर अदिति ने बताया कि मैं लॉरियल पेरिस की प्रवक्ता के रूप में इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं। मैं मजबूती से इस बात को कहती हूं कि महिलाओं को पूरे आत्मविश्वास से बढ़ना चाहिए और इसी व्यक्तित्व के साथ प्रतिनिधित्व करना चाहिए। इस साल फेस्टिवल की जो थीम है, मैं उससे कई तरीकों से मेल खाती हूं।

अदिति ने आगे बताया कि मेरे लिए एक आइकन होने का मतलब किसी सांचे में फिट होना नहीं है। यह एक अनोखी यात्रा और उससे जुड़े मूल्यों को अपनाना है मेरे लिए एक ऐसे ब्रांड से जुड़ना सम्मान की बात है, जिसने लगातार महिला सशक्तीकरण, उनके जीवन के हर पहलू में आत्मविश्वास और विकास को बढ़ावा दिया है'।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा भारत का जलवा

इस फेस्टिवल में भारत से पायल कपाड़िया की फिल्म 'आल वी इमेजिन एज लाइट' और संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' दिखाई जाएगी, साथ ही श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंथन' भी इसका हिस्सा बनेगी। आल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी केरल की दो नर्सों की है, जो मुंबई के एक नर्सिंग होम में काम करती हैं। संतोष एक विधवा औरत की कहानी है, जिसे मृतक आश्रित के तौर पर पुलिस में नौकरी मिलती है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप