फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने 5.14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था, वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 8.42 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। फिल्म की अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार बिग स्क्रीन पर एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। अहम कलाकारों के अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे मंजे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 2 घंटे 11 मिनट के रनटाइम वाली इस फिल्म को नवभारत की ओर से 3.5 स्टार्स की रेटिंग दी गई है।
एकता कपूर और टीवीएफ के प्रोडक्शन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है। छठ पूजा पर आधारित पॉपुलर गीत और हॉरर-पौराणिक कथाओं के मेल की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार की मास बेल्ट्स में इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के बड़े स्केल और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी की खास तौर पर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय संस्कृति और जंगलों के रहस्य को जिस तरह से बड़े पर्दे पर उतारा गया है, उसने सिनेमाघरों में एक शानदार सिनेमाई अनुभव दिया है। फिल्म क्रिटिक्स का भी मानना है कि यह फिल्म अपनी जड़ों से जुड़ी एक सच्ची भारतीय लोककथा है, जो मनोरंजन का पूरा डोज देती है।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी बिहार का बैकड्रॉप, लोक आस्था का महान पर्व छठ, वन देवी की महिमा और अलौकिक लोककथाओं का ताना-बाना इसे एक मजबूत और विशुद्ध 'देसी पहचान' देता है। बड़े पर्दे पर लोक संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं का यह अनूठा मेल दर्शकों के दिलों को छू रहा है। पश्चिमी हॉरर की कॉपी करने के बजाय अपनी खुद की माटी से जुड़ी कहानियां दिखाने के इस कोशिश की हर तरफ काफी सराहना हो रही है।
एक्टिंग की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बिल्कुल नए और निडर लुक में नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी और इंटेंस लुक की काफी तारीफ हो रही है। वहीं तमन्ना भाटिया ने भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान फूंक दी है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी लुभा रही है।
को-स्टार्स ने भी फिल्म को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुनील ग्रोवर को एक बेहद दिलचस्प भूमिका मिली है, जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा होता है जो दर्शकों को हैरान कर देता है। दूसरी तरफ मनीष पॉल अपने खास अंदाज से कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हैं, जिससे गंभीर और रहस्यमयी माहौल के बीच दर्शकों को खुलकर हंसने का मौका भी मिलता है।
द वन फिल्म में छठ पूजा पर आधारित गाने ने फिल्म की सभी खामियों से अलग एक अहम भूमिका निभायी है। पहली बार बॉलीवुड में छठ पूजा के जिक्र ने पूर्वांचल के लोगों की आस्था को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है।
द वन के रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई फैंस इस फिल्म की कहानी को दिल छू लेने वाली बता रहे हैं।
द वन फिल्म में फैंस को एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को बड़े पर्दे पर देखकर काफी खुशी हुई है। इस फिल्म में तमन्ना की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।
द वन फिल्म बहुत सारे DESI फ्लेवर के साथ एक फ्रेश लोकगीत वाली दुनिया लाती है! सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
द वन फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर के किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। साथ में रिव्यू से ये भी पता चलता है कि फिल्म के सेकेंड हाफ ने समां बांध दिया है।
द वन फिल्म के एक्स रिव्यू में एक फैन ने सिद्धार्थ की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंन लिखा कि एकदम शानदार! दिलचस्प और ज़बरदस्त कहानी जो दर्शकों को आखिरी पल तक अपनी सीट से बांधे रखती है। सिद्धार्थमल्होत्रा WOW हैं; एक मैग्नेटिक पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस देते हैं, उनकी इंटेंसिटी बेजोड़ है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द वन को आईबीओ रेटिंग में सिर्फ ढाई स्टार की ही मिल सके है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज सिनेमा घरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने शुरुआती दिन पर ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या द वन नानी की फिल्म द पैराडाइज को धूल चटाती है या खुद धूल में उड़ जाती है?
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों को द वन फिल्म को ढेर सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 10.62 करोड़ की कमाई हासिल कर ली थी। बिना ब्लॉक सीटों के इस फिल्म ने 6.98 करोड़ कमाए है।
द वन फिल्म ने 21.0% ऑक्यूपेंसी के साथ 4.91 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार, द वन पहले दिन पर 7-8 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाई की रफ्तार पकड़ी है। लाइव आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक ‘द वन’ ने 5.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ऑक्यूपेंसी 21 फीसदी रही।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाई की रफ्तार बनाए रखी है। लाइव आंकड़ों के मुताबिक शाम 7.30 बजे तक ‘द वन’ ने 6.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और ऑक्यूपेंसी 23 फीसदी रही।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 7.94 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती लाइव आंकड़ों के मुताबिक रात 10.30 बजे तक 'द वन' ने करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ऑक्यूपेंसी 24 फीसदी रही।