दिवाली पर भी शूटिंग में व्यस्त रहेंगे द राजा साहब 
मनोरंजन

Prabhas in Diwali: दिवाली पर भी शूटिंग में व्यस्त रहेंगे द राजा साहब, ग्रीस में चल रहा सॉन्ग शेड्यूल

Prabhas दिवाली के मौके पर भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। वह इस समय ग्रीस में फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं, जहां दो गाने फिल्माए जा रहे हैं।

सोनाली झा

Prabhas Upcoming Film The Raja Saab: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहे हैं। बाहुबली स्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जबकि पूरा देश दिवाली की रोशनी में डूबा होगा, प्रभास अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी रहेंगे। वह फिलहाल ग्रीस में फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।

इस दौरान फिल्म के दो बेहतरीन गाने ग्रीस की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किए जा रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने सेट से कुछ BTS तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें प्रभास बेहद स्टाइलिश और एनर्जेटिक लुक में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास इस साल की दिवाली ‘द राजा साहब’ की टीम के साथ ही मनाएंगे।

फिल्म का धांसू ट्रेलर

‘द राजा साहब’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और मिस्ट्री का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। प्रभास के साथ इस फिल्म में संजय दत्त और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में हैं, जबकि लीड एक्ट्रेसेस के तौर पर मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार नजर आएंगी।

बर्थडे पर मिलेगा खास तोहफा

फिल्म के करीबियों का कहना है कि मेकर्स प्रभास के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए कोई खास सरप्राइज देने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि उस दिन फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या नया सॉन्ग रिलीज हो सकता है। ‘द राजा साहब’ में प्रभास का डबल रोल देखने को मिलेगा, जो फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। इस फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है, जो अपने एंटरटेनिंग स्टाइल और फैंटेसी कहानी कहने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

कब रिलीज होगी द राजा साहब

फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 9 जनवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। ‘द राजा साहब’ से प्रभास एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं और इस बार उनके साथ हॉरर, ह्यूमर और हार्टटचिंग इमोशंस का कॉम्बिनेशन दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें