द राजा साब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The Raja Saab Collection: प्रभास की द राजा साब दूसरे हफ्ते में हुई ढेर, 140 करोड़ के पार भी मुश्किल

The Raja Saab Earnings: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में बुरी तरह लड़खड़ा गई है। 11वें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 140.50 करोड़ पहुंचा।

सोनाली झा

The Raja Saab Collection Day 11: प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। बड़े बजट और भारी प्रचार के साथ रिलीज हुई यह फिल्म शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक शुरुआत करने के बावजूद जल्द ही कमजोर पड़ती नजर आई। रिलीज के दूसरे दिन से ही इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई और पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म सिंगल डिजिट कमाई तक सिमट गई। अब दूसरे हफ्ते में हालात और भी खराब होते दिख रहे हैं।

फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 140.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के मुकाबले यह आंकड़ा बेहद कम माना जा रहा है।

द राजा साब का कलेक्शन

अगर फिल्म के शुरुआती दिनों की बात करें, तो पहले हफ्ते में ‘द राजा साब’ ने कुल 130.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार और धीमी हो गई। 9वें दिन फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को यह आंकड़ा गिरकर 2.6 करोड़ रुपये रह गया। 11वें दिन इसमें और गिरावट देखने को मिली, जिससे साफ है कि दर्शकों की दिलचस्पी अब तेजी से कम हो रही है।

द राजा साब खेल होगा खत्म

मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। खासतौर पर 23 जनवरी को सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने के बाद, सिनेमाघरों में ‘द राजा साब’ के शोज और भी कम हो जाएंगे। ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है, जिसका सीधा असर प्रभास की इस फिल्म पर पड़ना तय माना जा रहा है।

द राजा साब की कहानी

द राजा साब की असफलता के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से ही इसे मिले-जुले से लेकर निगेटिव रिव्यू मिले। कई समीक्षाओं में फिल्म की कमजोर कहानी, असंतुलित हॉरर और कॉमेडी एलिमेंट्स और ढीली स्क्रिप्ट को इसकी सबसे बड़ी कमी बताया गया। वहीं प्रभास जैसे बड़े स्टार की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स फिल्म को संभाल नहीं पाया।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया