प्रभास की फिल्म द राजा साब (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

The Raja Saab Collection: दमदार ओपनिंग के बाद बुरी तरह फिसली ‘द राजा साब’, जानें 7वें दिन का कलेक्शन

The Raja Saab Earnings: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार सातवें दिन बुरी तरह थम गई। दमदार ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई। फिल्म 7 दिनों में सिर्फ 130 करोड़ ही कमा पाई है।

सोनाली झा

The Raja Saab BO Day 7: प्रभास की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ से मेकर्स और फैंस को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के महज एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म का हाल निराशाजनक नजर आने लगा है। दमदार ओपनिंग के बावजूद कमजोर माउथ पब्लिसिटी और निगेटिव रिव्यू ने फिल्म की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सातवें दिन तक आते-आते फिल्म का कलेक्शन ऐसा रहा कि अब इसकी लागत निकाल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

मारुती के निर्देशन में बनी ‘द राजा साब’ ने रिलीज से पहले जबरदस्त बज क्रिएट किया था। प्रभास की स्टार पावर, हॉरर-कॉमेडी का नया फ्लेवर और भव्य स्केल को देखते हुए माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। हालांकि, शुरुआती दिन के बाद ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

द राजा साब का कलेक्शन

पहले दिन ‘द राजा साब’ ने 53.75 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई घटकर 26 करोड़ रुपये रह गई। तीसरे दिन फिल्म ने 19.10 करोड़, चौथे दिन 6.60 करोड़, पांचवें दिन 4.80 करोड़ और छठे दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने करीब 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का 7 दिनों का कुल कलेक्शन लगभग 130.40 करोड़ रुपये हो गया है।

द राजा साब का बजट

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी ‘द राजा साब’ अब तक अपनी लागत का 50 फीसदी भी नहीं निकाल पाई है। फिल्म ने महज 30 से 35 प्रतिशत बजट ही रिकवर किया है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म के लिए अब लागत वसूल करना लगभग नामुमकिन हो गया है।

द राजा साब की स्टार कास्ट

फिल्म की बात करें तो इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टी जी विश्व प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके, कहानी और ट्रीटमेंट दर्शकों को बांधने में नाकाम रहे, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रहा है।

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी