The Paradise Box Office Collection Day 5: साउथ सिनेमा के स्टार नानी की नई फिल्म 'द पैराडाइज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त जलवा बिखेर रही है। श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है।
फिल्म के लिए फैंस का क्रेज इस कदर देखने को मिल रहा है कि शुरुआती 5 दिनों के अंदर ही इसने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म की पकड़ काफी मजबूत बनी हुई है।
वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को यानी 5वें दिन फिल्म की कमाई में स्वाभाविक गिरावट देखने को मिली। 5वें दिन फिल्म ने भारत में नेट करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वर्किंग डे होने के बाद भी दर्शकों की मौजूदगी सराहनीय रही।
फिल्म के तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया, जबकि हिंदी और तमिल डब वर्जन में भी दर्शकों की ठीक-ठाक मौजूदगी दर्ज की गई। इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म भारत में 100 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
'द पैराडाइज' के कमाई के आंकड़ों के अनुसार भारत में 'द पैराडाइज' का कुल नेट कलेक्शन 97 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। वहीं देश में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 114 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
ओवरसीज यानी विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को दर्शकों का भारी सपोर्ट मिला है, जहां से फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 144.85 करोड़ रुपये के पार निकल गया है।
'द पैराडाइज' को मिली इस शानदार सफलता के पीछे इसका कसा हुआ स्क्रीनप्ले और एक्टर नानी की दमदार एक्टिंग मानी जा रही है। फिल्म में राघव जुयाल की मौजूदगी और एक्शन सीन्स ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
हालांकि कुछ जगहों से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स भी मिला हैं, लेकिन एक्टर नानी ने दर्शकों के प्यार और आलोचना दोनों को खुशी-खुशी स्वीकार किया है।