द नाइट मैनेजर सीजन 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

10 साल बाद लौटा ‘द नाइट मैनेजर’ सीजन 2, क्या फिर चलेगा जोनाथन पाइन का जासूसी जादू?

Spy Thriller Series: द नाइट मैनेजर सीजन 2 आखिरकार 10 साल बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है। जानिए कहानी, किरदारों की वापसी और क्या यह सीजन पहले जैसा असर छोड़ पाएगा।

स्नेहा मौर्या

The Night Manager New Episodes: फैंस की मोस्ट अवेटेड जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ यह सीजन एक बार फिर सस्पेंस, इमोशंस और हाई-स्टेक मिशन की दुनिया में ले जाता है। यह शो मशहूर लेखक जॉन ले कैरे के 1993 में लिखे गए इसी नाम के जासूसी उपन्यास से प्रेरित है, जिसे 2016 में डेविड फार ने छह एपिसोड की टीवी सीरीज के रूप में पेश किया था।

हालांकि ओरिजनल उपन्यास का कोई आधिकारिक सीक्वल नहीं था, लेकिन डेविड फार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लेखक जॉन ले कैरे के निधन की रात उन्हें एक सपना आया, जिसने इस कहानी को आगे बढ़ाने का संकेत दिया। उसी विचार का नतीजा है ‘द नाइट मैनेजर’ सीजन 2, जो पहले सीजन की रिलीज के लगभग 10 साल बाद दर्शकों के सामने आया है।

द नाइट मैनेजर के दूसरे सीजन की क्या है कहानी

दूसरे सीजन की कहानी पहले सीजन की घटनाओं से करीब नौ साल आगे बढ़ चुकी है। जोनाथन पाइन अब एलेक्स गुडविन के नाम से जाना जाता है। मिस्र में रिचर्ड रोपर (ह्यूग लॉरी) को धोखा देकर उसे सीरियाई अपहरणकर्ताओं के हवाले करने के बाद, पाइन की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। रोपर की मौत के बाद उसकी लाश की तस्वीरें आज भी एलेक्स को परेशान करती हैं और वह गहरे मानसिक तनाव से जूझता नजर आता है।

अब एलेक्स MI6 में एक लो-लेवल इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर काम कर रहा है। रोपर के साथ बिताए गए खौफनाक अनुभव, दुर्व्यवहार और हिंसा की यादें उसे डरावने सपनों में घेर लेती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह एक नए खतरनाक मिशन को स्वीकार करता है। सीरीज के शुरुआती तीन एपिसोड में कहानी का फोकस पाइन और सैंटोस के बीच रिश्ते को मजबूत करने और नए जासूसी नेटवर्क को खड़ा करने पर है।

दोबारा जादू बिखेरने को तैयार जोनाथन पाइन

अगर आप इसे एक सिंपल जासूसी थ्रिलर के तौर पर देखें या फिर पहले सीजन से तुलना करें, तो भी इतना तय है कि ‘द नाइट मैनेजर सीजन 2’ इस हफ्ते का सबसे चर्चित शो बन चुका है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जोनाथन पाइन पहले सीजन का जादू दोबारा रच पाएंगे या फिर पुराने खलनायकों की कमी कहानी में खालीपन छोड़ देगी। कुल मिलाकर, वीकेंड बिंज-वॉच के लिए यह एक शानदार विकल्प है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज