'द केरल स्टोरी 2' पर विपुल अमृतलाल शाह का बड़ा अपडेट 
मनोरंजन

'द केरल स्टोरी 2' पर विपुल अमृतलाल शाह का बड़ा अपडेट, जानिए क्या है डिटेल

'द केरल स्टोरी', जो 2023 में रिलीज़ हुई थी, इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था, अब इसके सीक्वल की डिमांड की जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह ने इस बारे में क्या अपडेट दी है।

अनिल सिंह

मुंबई: विपुल अमृतलाल शाह भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने दर्शकों को कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में से एक, 'द केरल स्टोरी', जो 2023 में रिलीज़ हुई थी, ने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस दमदार कहानी ने दर्शकों से भरपूर प्रशंसा पाई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। फिल्म की गहरी छाप छोड़ने के बाद, अब दर्शक इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं।

'द केरल स्टोरी' के सीक्वल को लेकर उत्साह इतना बढ़ गया है कि जहां भी विपुल शाह जाते हैं, दर्शक उनसे इस फिल्म का दूसरा भाग बनाने का अनुरोध करते हैं। एक स्वतंत्र इंडस्ट्री सूत्र ने बताया, "द केरल स्टोरी की जबरदस्त सफलता और इसके दर्शकों पर पड़े गहरे प्रभाव के बाद अब इसके सीक्वल की भारी मांग उठ रही है। विपुल शाह, जिन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था, को अक्सर लोग यह पूछते हैं कि इस फिल्म का अगला भाग कब आएगा।

सूत्र ने आगे कहा, विपुल शाह की टीम फिलहाल फिल्म की रिसर्च पर काम कर रही है। जल्द ही हमें 'द केरल स्टोरी 2' के ऐलान की अपडेट मिल सकती है। इस बीच, विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म 'हिसाब' के साथ आने वाले हैं। यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी है। इसे विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के सह-निर्माता आशीष ए शाह हैं। इसमें जायदीप अहलावत और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज़ होने की उम्मीद है।

द केरल स्टोरी की कहानी फातिमा नाम की केरल की एक ऐसी लड़की पर आधारित थी जिसने आईएसआईएस ज्वाइन कर लिया था। दरअसल फातिमा नाम की उस लड़की का असली नाम उन्नी कृष्णन बताया गया था फिल्म में उसकी भूमिका अदा शर्मा ने निभाई थी। केरल में आतंकवाद की पैठ पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। कहानी जबरदस्त थी ऐसे में फिल्म के सीक्वल की मांग की जा रही है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन