द केरल स्टोरी 2 कास्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कौन हैं ‘द केरल स्टोरी 2’ की पीड़ित ये 3 हसीनाएं? किसी को मिला स्टारडम तो किसी को रंग के लिए झेलने पड़े ताने

The Kerala Story 2 Cast: अदा शर्मा की ब्लॉकबस्टर ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल तीन साल बाद आ रहा है। इस बार तीन लड़कियों की नई आपबीती बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी, तो चलिए जानते हैं वो कौन हैं।

स्नेहा मौर्या

Know About The Kerala Story 2 Cast: सुदीप्तो सेन के निर्देशन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धी इडनानी और सोनिया बलानी स्टारर इस फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। करीब सात हफ्तों तक थिएटर्स में टिके रहने के बाद फिल्म ने करोड़ों की कमाई की थी।

दरअसल, अब तीन साल बाद मेकर्स इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2’ लेकर आ रहे हैं, जो 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। पहले पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, लेकिन इस बार फोकस तीन नई लड़कियों की जिंदगी और उनके संघर्ष पर होगा।

‘द केरल स्टोरी’ की कहानी चार अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है और बाद में उन्हें आतंकी संगठन से जोड़ दिया जाता है। इस विषय को लेकर फिल्म काफी विवादों में भी रही थी। सीक्वल में भी इसी तरह की गंभीर और संवेदनशील कहानी दिखाई जाएगी, लेकिन इस बार तीन लड़कियों की व्यक्तिगत आपबीती को और गहराई से दिखाने का दावा किया जा रहा है।

‘द केरल स्टोरी 2’ में ये हसीनाएं आएंगी नजर

उल्का गुप्ता

फिल्म में उल्का गुप्ता सुरेखा नायर का किरदार निभा रही हैं। 12 अप्रैल 1997 को बिहार के सहरसा में जन्मी उल्का का पालन-पोषण मुंबई में हुआ। उन्होंने टीवी से लेकर हिंदी, तेलुगू, बंगाली और मराठी फिल्मों तक में काम किया है। ‘झांसी की रानी’ से उन्हें खास पहचान मिली थी।

अदिति भाटिया

अदिति भाटिया फिल्म में दिव्या पालिवाल के रोल में नजर आएंगी। 29 अक्टूबर 1999 को जन्मी अदिति को टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

ऐश्वर्या ओझा

ऐश्वर्या ओझा फिल्म में नेहा संत का किरदार निभाएंगी। उन्होंने ‘रामयुग’, ‘हाफ CA’ और कुछ वेब सीरीज में काम किया है। ‘द केरल स्टोरी 2’ उनके करियर का अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

पहले पार्ट की रिकॉर्डतोड़ कमाई

आपको बता दें कि 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘द केरल स्टोरी’ ने भारत में 241.74 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड करीब 302 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यही वजह है कि इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है।

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी

Ishan Anand: BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी

इमरान मसूद पर भड़के मौलाना हयात, बोले- कांग्रेस में दम नहीं कि अपने दम पर बना ले सरकार

युद्धाभ्यास में शामिल हुए घातक अपाचे! भारत-अमेरिका की सेनाओं का ये तालमेल दुश्मनों की उड़ा देगा नींद