मनोरंजन

कपिल शर्मा के शो पर उड़ाया गया रविंद्र नाथ टैगोर के गीत का मजाक ! BBMF ने भेज दिया नोटिस

कपिल शर्मा के शो पर रविंद्र नाथ टैगोर के गीत का मजाक उड़ाया गया है। इस तरह का आरोप लग रहा है, इतना ही नहीं बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन की तरफ से शो के निर्माता को नोटिस भेजा गया है। 

अनिल सिंह

मुंबई: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर हाल ही में किये गए एक एक्ट को लेकर बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन (BBMF) ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है और यह आरोप लगाया है कि शो में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के गीत का अपमान किया गया है और यह अपमान सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। इसके साथ ही शो निर्माता को एक नोटिस भी भेजी गई है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

हाल ही में डॉक्टर मंडल की ओर से कानूनी सलाहकार नृपेंद्र कृष्णा राय की जारी नोटिस में दावा किया गया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रविंद्र नाथ टैगोर के विरासत का उल्लंघन किया गया। जिसकी वजह से बंगाली लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंची है। इतना ही नहीं इस खबर पर यह भी दावा किया जा रहा था कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस को भी इस बारे में कानूनी नोटिस भेजा गया है। लेकिन सलमान खान की प्रोडक्शन टीम के प्रतिनिधि ने साफ कर दिया है कि उनका नेटफ्लिक्स पर प्रसारित शुरू से कोई ताल्लुक नहीं है और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिली है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है। कपिल शर्मा की पूरी टीम इसमें नजर आ रही है। सुनील ग्रोवर भी इस समय कपिल शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सिद्धू भी शो में बतौर मेहमान पहुंचे थे जिसकी खूब चर्चा रही। खबर के मुताबिक हाल ही में एक एपिसोड के दौरान कृष्णा अभिषेक ने एक एक्ट पेश किया था, जिससे बंगाली समुदाय नाराज हो गया है। यह कहा जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक ने अपने एक्ट के दौरान 'रविंद्र नाथ टैगोर' के गीत 'एकला चलो रे' का मजाक उड़ाया है। इस बात पर बंगाली कवि श्रीजातो भी भड़के हुए नजर आए और उन्होंने भी शो मेकर्स के खिलाफ कानूनी एक्शन की बात कही थी और अब बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन की तरफ से शो मेकर्स को नोटिस भेजा गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन