कुशाल टंडन और कुणाल खेमु (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

The Alliance में कुशाल टंडन का फूटा गुस्सा, निखिल चिनप्पा को धक्का देने पर कुणाल खेमू ने लगाई फटकार

The Alliance के नए प्रोमो में कुशाल टंडन का गुस्सा देखने को मिला। निखिल चिनप्पा को धक्का देने के बाद होस्ट कुणाल खेमू ने उन्हें फटकार लगाई, जबकि वंशज सिंह की वापसी से शो का माहौल और गरमा गया।

अपूर्वा नायक

The Alliance Kushal Tandon Fight: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' का नया प्रोमो सामने आने के बाद शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस, नए खिलाड़ियों की एंट्री और बढ़ते तनाव की झलक देखने को मिल रही है। खास तौर पर कुशाल टंडन का आक्रामक रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपकमिंग एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद दो नए खिलाड़ियों की एंट्री दिखाई जाएगी। इनमें वंशज सिंह और रैपर सचिन बाली शामिल हैं। प्रोमो में वंशज सिंह की वापसी सबसे बड़ा ट्विस्ट मानी जा रही है। शो में प्रवेश करते ही उन्होंने कुशाल टंडन को चुनौतीपूर्ण अंदाज में संबोधित किया। दोनों के बीच पहले भी विवाद रह चुका है और इसी वजह से उनकी मुलाकात ने माहौल को और गर्म कर दिया।

निखिल चिनप्पा को धक्का देने पर मचा विवाद

प्रोमो के अनुसार, बहस के दौरान कुशाल टंडन ने निखिल चिनप्पा को धक्का दे दिया। इस घटना के बाद शो के होस्ट कुणाल खेमू ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुशाल के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रतियोगी को शारीरिक आक्रामकता दिखाने की अनुमति नहीं है और इस तरह का व्यवहार शो में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कुणाल खेमू ने सुनाई खरी-खरी

कुणाल खेमू ने कुशाल टंडन से सवाल करते हुए कहा कि क्या उनके कॉन्ट्रैक्ट में दूसरों के साथ हाथापाई या असम्मानजनक व्यवहार की इजाजत दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकत शो के नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रोमो में बाकी कंटेस्टेंट्स भी होस्ट की बात से सहमत नजर आते हैं।

फटकार के बाद दिखा कुशाल का भावुक पक्ष

होस्ट की डांट के बाद कुशाल टंडन शांत दिखाई दिए। बाद में सीमा सजदेह ने उन्हें समझाया कि उन्हें दूसरों की बातों में आकर अपना खेल खराब नहीं करना चाहिए। प्रोमो में कुशाल भावुक होते हुए कहते हैं कि वह अपने परिवार के इकलौते बेटे हैं और उन्हें अपने परिवार की चिंता रहती है। अब दर्शकों की नजर आगामी एपिसोड पर है, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे रिश्ते किस दिशा में जाते हैं और यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल