नया रियलिटी शो द 50 (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The 50 Reality Show: एक छत, 50 सितारे और जानलेवा टास्क, इन 30 सितारों के नाम से उठा पर्दा

The 50 Show Celebrity List: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ सुर्खियों में है। 50 सेलेब्रिटीज़ एक छत के नीचे खतरनाक टास्क खेलते नजर आएंगे। अब 30 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं।

सोनाली झा

The 50 Contestant List: कलर्स टीवी एक बार फिर रियलिटी शोज़ की दुनिया में बड़ा दांव खेलने जा रहा है। बिग बॉस के बाद अब चैनल लेकर आ रहा है एक बिल्कुल नया और धमाकेदार रियलिटी शो ‘द 50 (The 50)’, जिसमें पहली बार 50 सेलेब्रिटीज़ को एक ही छत के नीचे बंद किया जाएगा। शो का कॉन्सेप्ट जितना अनोखा है, उतना ही खतरनाक भी बताया जा रहा है।

खास बात यह है कि इस पूरे गेम पर एक ‘शेर’ का राज होगा, जो कंटेस्टेंट्स की किस्मत तय करेगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक शो के फॉर्मेट और गेमप्ले को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस शो में फिजिकल टास्क, माइंड गेम्स और एलिमिनेशन बेहद अलग और चौंकाने वाले होंगे।

इन 3 कंटेस्टेंट्स ने खुद किया कंफर्म

‘द 50’ के पहले तीन कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। करण पटेल, दिव्या अग्रवाल और मिस्टर फैजू ने सोशल मीडिया पर शो का टिकट हाथ में पकड़े हुए वीडियो शेयर कर अपनी एंट्री कंफर्म की। इन तीनों के बाद ही एक-एक करके कई सितारों के नाम सामने आने लगे, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

अब तक सामने आए 30 कंटेस्टेंट्स के नाम

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक, अब तक 30 सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में टीवी, सोशल मीडिया और रियलिटी शोज़ के कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। इनमें मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, प्रतीक सेजपाल, निक्की तंबोली, उर्फी जावेद, उर्वशी ढोलकिया, बसीर अली, अविनाश मिश्रा, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- KSBKBT Upcoming Update: तुलसी ने खोला रणविजय का सच, मिहिर को हुआ अपनी गलती का एहसास

बाकी 20 नामों का इंतजार

इन सभी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का टिकट दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिससे उनकी एंट्री लगभग पक्की मानी जा रही है। हालांकि अभी भी 20 कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठना बाकी है। माना जा रहा है कि इनमें कुछ बड़े टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हो सकते हैं। फैंस बेसब्री से मेकर्स की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया