संगीता सोरनलिंगम, विजय और तृषा कृष्णन (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तृषा संग विजय की मौजूदगी के बाद बढ़ा विवाद, पत्नी संगीता ने कोर्ट में दायर की नई याचिका, मांगी ये राहत

Sangeeta Vijay Petition: विजय की पत्नी संगीता ने कोर्ट में नई याचिका दाखिल कर रहने की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग की है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब तृषा के साथ विजय की तस्वीरें वायरल हो गई।

सोनाली झा

Thalapathy Vijay And Sangeeta Divorce: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनेता विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने हाल ही में कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने रहने की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग की है। यह मामला उस समय और ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब सोशल मीडिया पर तृषा कृष्णन के साथ विजय की तस्वीरें वायरल होने लगीं।

नई याचिका में 51 वर्षीय संगीता ने अदालत से अपील की है कि उन्हें सुरक्षित रहने की व्यवस्था और स्थायी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि भारत में उनके नाम से कोई निजी घर नहीं है, इसलिए उन्हें अपने ससुराल में रहने की अनुमति दी जाए या फिर उनके लिए अलग आवास की व्यवस्था की जाए। संगीता ने अदालत से यह भी मांग की है कि उन्हें उचित और वाजिब परमानेंट गुजारा भत्ता दिया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

घर से निकालने की चेतावनी का आरोप

याचिका में संगीता ने यह भी आरोप लगाया है कि विजय ने उन्हें कोर्ट जाने को लेकर चेतावनी दी थी। उनके अनुसार, विजय ने स्पष्ट कहा था कि अगर वह कानूनी तौर पर अलग होने के लिए अदालत का रुख करती हैं, तो उन्हें ससुराल के घर में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी कारण संगीता ने अदालत से अंतरिम राहत की मांग की है, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें घर से बाहर न किया जाए।

26 साल की शादी के बाद तलाक की अर्जी

संगीता सोरनलिंगम और विजय की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। दोनों की शादी को करीब 26 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा। हाल ही में संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप है। उनके मुताबिक, उन्हें इस रिश्ते के बारे में साल 2021 में पता चला।

तृषा के साथ दिखे विजय

यह नया कानूनी कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब हाल ही में विजय और तृषा को एक शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कार में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और इवेंट के बाद साथ ही वहां से निकले। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक विजय या तृषा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी