थलपति विजय (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इस दिन आएगा थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ का पहला लुक, पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने किया रिवील

थलपति विजय सिनेमा से सन्यास लेने जा रहे हैं। ऐसे में अब अपने शानदार करियर की 69वीं फिल्म ‘जन नायकन’ का पहला पोस्ट रिलीज किया। साथ ही मेकर्स ने ये भी रिवील किया कि एक्टर का पहला लुक कब आएगा और इससे फैंस भावुक हो गए हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने अपने करियर को एक नई दिशा देने का फैसला किया है। एक्टिंग की दुनिया में दशकों तक राज करने के बाद अब वह राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिससे फैंस काफी उदास हो गए हैं। उनकी 69वीं फिल्म ‘जन नायकन’ उनके अभिनय करियर की आखिरी फिल्म होगी।

दरअल, हाल ही में ‘जन नायकन’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केवीएन प्रोडक्शंस ने घोषणा की है कि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की पहली झलक 22 जून, 2025 की मध्यरात्रि को रिलीज की जाएगी। खास बात यह है कि यह दिन थलपति विजय के जन्मदिन के मौके पर है, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

थलपति विजय की फिल्म की कहानी

फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं, जो पहले भी अपनी गहन और प्रभावशाली कहानी कहने की शैली के लिए सराहे जा चुके हैं। 'जन नायकन' का पोस्टर पहले ही जारी कर दिया गया है, जिसमें विजय को भीड़ के बीच मुट्ठी उठाए हुए दिखाया गया है। इस लुक में वह बेहद दमदार और प्रेरणादायक नजर आ रहे हैं।

पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, "शेर हमेशा शेर ही रहता है और उसकी पहली दहाड़ आने वाली है।" एक अन्य पोस्टर में विजय को अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है, जो उनके स्टारडम और लोकप्रियता को दर्शाता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म 9 जनवरी, 2026 को पोंगल और मकर संक्रांति के त्योहार से ठीक पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विजय के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता और भावनाएं खुलकर जाहिर की हैं। किसी ने लिखा, “एक आखिरी बार,” तो किसी ने कहा, “आपको पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।”

‘जन नायकन’ न सिर्फ एक फिल्म है, बल्कि थलपति विजय के फैंस के लिए एक जश्न भी है, क्योंकि यह उनके स्टारडम के आखिरी अभिनय सफर की यादगार प्रस्तुति होगी। राजनीति की राह पर कदम रखने से पहले विजय का यह सिनेमा प्रेमियों को दिया गया एक आखिरी तोहफा है, जिसे भुला पाना आसान नहीं होगा।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप