थलपति विजय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

चेन्नई एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ में लड़खड़ाकर गिरे थलपति विजय, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Thalapathy Vijay Airport Video: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की चेन्नई वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, जब फैंस की भारी भीड़ में एक्टर संतुलन खोकर गिर पड़े।

स्नेहा मौर्या

Thalapathy Vijay Fell At Airport: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय रविवार देर रात चेन्नई लौटे, लेकिन उनकी यह वापसी चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, चेन्नई एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ के बीच विजय अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े, जिससे कुछ देर के लिए वहां तनाव का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में एक्टर को कोई चोट नहीं आई।

थलपति विजय हाल ही में मलेशिया में आयोजित फिल्म ‘जना नायकन’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल होकर लौटे थे। जैसे ही वह एयरपोर्ट के एग्जिट गेट की ओर बढ़े, बड़ी संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए आगे आ गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव पड़ने लगा और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

थलपति विजय का धक्का-मुक्की में बिगड़ा संतुलन

भीड़ के बीच अपनी कार तक पहुंचने से कुछ ही सेकंड पहले थलपति विजय का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। यह नजारा देखकर फैंस और सुरक्षाकर्मियों में हलचल मच गई। तुरंत सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने एक्टर को संभाला और सुरक्षित रूप से गाड़ी तक पहुंचाया। कुछ ही पलों में हालात काबू में कर लिए गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना विजय के कुआलालंपुर से लौटने के तुरंत बाद हुई। चूंकि ‘जना नायकन’ को उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है, इसलिए एयरपोर्ट पर उन्हें देखने के लिए फैंस की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा थी।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि एयरपोर्ट पर मची भगदड़ के दौरान विजय के काफिले की एक गाड़ी मामूली दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो अधिकारियों और न ही विजय की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इसके बावजूद, एक्टर को पूरी तरह सुरक्षित एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया और बाद में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया।

ऑडियो लॉन्च में अभिनेता का बड़ा बयान

‘जना नायकन’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान थलपति विजय ने अपने फैंस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने सिनेमा छोड़ने का फैसला अपने फैंस के लिए खड़े होने के मकसद से लिया है, जिन्होंने उन्हें सब कुछ दिया। विजय ने तमिलनाडु में इस्तेमाल होने वाले शब्द ‘कोट्टई’ (किला) का जिक्र करते हुए कहा कि फैंस ने उन्हें एक मजबूत गढ़ दिया है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार