फिल्म 'थामा' की रिलीज से पहले रश्मिका और आयुष्मान पहुंचे शिरडी, साईं बाबा के चरणों में सिर झुकाकर लिया आशीर्वाद 
मनोरंजन

थामा की रिलीज से साईं बाबा की शरण में रश्मिका और आयुष्मान, 17 साल बाद शिरडी पहुंचे एक्टर

Shirdi Sai Baba: रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना फिल्म 'थामा' की रिलीज से पहले शिरडी साईं मंदिर पहुंचे। दोनों ने आशीर्वाद लिया। फिल्म 21 अक्टूबर को दिवाली पर रिलीज हो रही है।

अनिल सिंह

StartFragment

Thaama: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म 'थामा' को लेकर चर्चा में हैं। यह बड़े बजट की फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म की सफलता सुनिश्चित करने के लिए, लीड एक्टर्स रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और आयुष्मान खुराना को मंगलवार को शिरडी के प्रसिद्ध साईं मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।

दोनों स्टार्स ट्रेडिशनल वियर में साईं बाबा के चरणों में पहुंचे। आयुष्मान खुराना ने क्रीमी कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि रश्मिका सूट पहने सिर पर दुपट्टा लिए दिखीं। दोनों ने साईं बाबा के सामने और उनके चरण चिन्हों के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। उनके हाथों में साईं बाबा को अर्पित करने के लिए गुलाब के फूल भी देखे गए।

साईं बाबा के दर्शन पर बोले स्टार्स

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनके लिए साईं बाबा के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने खुलासा किया कि वह पूरे 17 साल बाद दोबारा साईं बाबा के दर्शन करने आए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह दूसरी बार बाबा के चरणों का आशीर्वाद लेने के लिए शिरडी पहुंची हैं। श्री साईबाबा संस्थान की ओर से भी दोनों कलाकारों को सम्मानित किया गया। उनकी यह यात्रा फिल्म की सफलता के लिए उनके विश्वास और उम्मीद को दर्शाती है।

'थामा' में वैम्पायर लव स्टोरी का तड़का

मैडॉक यूनिवर्स (Maddock Universe) की यह पांचवी फिल्म 'थामा' अपनी अनोखी कहानी के लिए चर्चा में है। यह फिल्म पहली बार पर्दे पर वैम्पायर की लव स्टोरी दिखाने वाली है। फिल्म में आयुष्मान खुराना अचानक वैम्पायर बन जाते हैं और इसके बाद उनके और रश्मिका मंदाना के बीच लव स्टोरी फिल्माई गई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तांत्रिक का रोल प्ले किया है, जो दुनिया पर राज करना चाहता है। यह अनोखी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ सकती है।

'पॉइजन बेबी' ने बढ़ाया ग्लैमर

रिलीज़ से ठीक पहले, फिल्म का लेटेस्ट गाना 'पॉइजन बेबी' सोमवार को रिलीज किया गया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा और रश्मिका मंदाना ने अपने ग्लैमर और बोल्ड अंदाज़ से फैंस का दिल जीत लिया है। गाने को जैस्मीन सैंडलस, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। फिल्म को एक बड़े दिवाली धमाके के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि मैडॉक यूनिवर्स अपनी अनोखी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है।

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में