कृति सेनन की हल्दी रस्म में लहूलूहान होकर पहुंचे धनुष, 'तेरे इश्क में' का टीजर कर देगा इमोशनल 
मनोरंजन

बेटा होने की दी बद्दुआ, पाप धोने को दिया गंगाजल, 'तेरे इश्क में' का टीजर हुआ रिलीज

Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति सेनन की बहुचर्चित फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर फैंस को इमोशनल कर देगा, फिल्म का टीजर रोमांस और भावनाओं से भरपूर है।

अनिल सिंह

StartFragment

Tere Ishk Mein Teaser Release: फिल्मी दुनिया में जब भी कोई बड़ा नाम और नया प्रोजेक्ट सामने आता है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। खासतौर पर जब ये नाम आनंद एल रॉय का हो, जिन्होंने सिनेमा को 'रांझणा' जैसी यादगार फिल्म दी। आनंद एल रॉय फिर से अपनी नई फिल्म के जरिए पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह 'तेरे इश्क में' नामक फिल्म लेकर आ रहे है।

इस फिल्म में उन्होंने दो बड़े सितारों धनुष और कृति सेनन को कास्ट किया है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया।

'तेरे इश्क में' का टीजर

नई कहानी के साथ वापसी

'तेरे इश्क में' में एक ऐसी प्रेम कहानी है जो आनंद एल रॉय की पिछली फिल्मों से थोड़ी अलग है। धनुष इस फिल्म में 'शंकर' नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो वायुसेना में अधिकारी है। उनकी भूमिका को देखकर लगता है कि फिल्म में देशभक्ति के साथ-साथ प्यार की एक नई कहानी पेश की जाएगी। वहीं कृति सेनन 'मुक्ति' के रोल में दिखेंगी, जो इस कहानी का दूसरा बड़ा हिस्सा हैं। इस जोड़ी की केमिस्ट्री पर लोगों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि दोनों ही कलाकार अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

रोमांस और भावनाओं से भरपूर है टीजर

फिल्म का टीजर रोमांस और भावनाओं से भरपूर है। टीजर की शुरुआत में शादी का माहौल दिखाया जाता है, जिसमें कृति सेनन की हल्दी रस्म होती है। इस रस्म में मौजूद सभी लोग नाच-गाने कर रहे होते हैं और कृति को हल्दी लगाते हैं। इस बीच सामने से धनुष घायल अवस्था में चलते हुए आते है, जिसे देख कृति हैरान रह जाती है।

28 नवंबर को रिलीज होगी तेरे इश्क में फिल्म

कृति के पास आकर धनुष कहते है, 'नई जिंदगी शुरू कर रही है, पुराने पाप को धो ले।' इसके बाद वह उनके चेहरे पर गंगाजल डाल देते हैं। इसके बाद अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म के टाइटल ट्रैक की कुछ लाइनें सुनाई देती हैं। 'तेरे इश्क में' फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

EndFragment

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान